कौशाम्बी7अक्टूबर24*विकास योजनाओं से कोसों दूर है अदरमदार गांव*
*दलित बस्ती में नही करवाया इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का निर्माण*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बरई सुलेम गांव का अदर मदार मजरा विकास योजनाओं से कोसों दूर है गांव में जल निकासी के लिए नाली आने जाने के लिए सड़क का निर्माण नहीं हो सका है ग्राम प्रधान पक्षपात पर उतारू है आजादी के सात दशक बाद भी दलित बस्ती के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह गए हैं देश के प्रधानमंत्री 21वीं शताब्दी में डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं और यहां गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से जल निकासी के लिए नाली और आने-जाने के लिए सड़क बनवाने की मांग की गई लेकिन आज तक इंटरलॉकिंग नही लगाया गया सड़क नाली का निर्माण भी दलित बस्ती में नही हुआ ग्रामीणों ने बताया कि दलित बस्ती में विकास योजनाओं में प्रधान द्वारा पक्षपात किया जा रहा है और ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान का कहना है कि जिसने वोट दिया है उधर निर्माण कराया जाएगा और जो व्यक्ति वोट नहीं दिया है प्रधान द्वारा उस बस्ती में निर्माण नहीं कराया जायेगा ग्रामीणों में प्रधान वा अधिकारियों के प्रति काफी रोष उत्पन्न है
More Stories
पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26* पूर्णिया में शराब माफियाओं का नया पैंतरा फेल: बिना नंबर की ब्रांड न्यू गाड़ी से 231 लीटर विदेशी शराब जब्त, जलालगढ़ में फिल्मी पीछा कर एक धराया
पूर्णिया 3 नवम्बर 2026 *पूर्णिया में छठ महापर्व की तैयारी तेज: DM अंशुल कुमार ने काझा कोठी छठ घाट का किया औचक निरीक्षण
लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*