कौशाम्बी6फरवरी26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
: *छोटे बच्चे पर चाकू से हमला*
*कौशाम्बी* करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव मैं एक छोटे बच्चे पर चाकू से हमला किया गया जिससे वह घायल हो गया इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया
जानकारी के मुताबिक आगियौना गांव निवासी आयुष उम्र 14 वर्ष पुत्र अनिल के घर में भूसा रखा था परिवार के लोग जबरिया भूसा फेंक रहे थे आयुष ने भूसा फेंकने से मना किया जिस पर उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया जिससे आयुष घायल हो गया है उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है
[06/02, 11:19 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *शराब की दुकान से चोरी का पुलिस ने किया खुलासा*
*कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र के कसेन्दा स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान श्यामलाल पाल पुत्र राम बहोरी निवासी कोटिया अमिरसा संचालित करते हैं उनकी शराब के दुकान में दो दिन पहले पीछे से सेंध लगाकर चोरो द्वारा पैसे व शराब चोरी कर लिया गया मामले में मु0अ0सं0 22/26 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत हुआ पिपरी पुलिस ने मुकदमा से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों छोटे पटेल उर्फ विकास पुत्र कल्लू सिंह निवासी कुन्दनपुर थाना पिपरी वा मुकेश कुमार पुत्र नरेश पासी निवासी मनौरी मरदानापुर थाना पूरामुफ्ती को बल्हेपुर जाने वाले मार्ग ससुर खदेरी नदी पुल से गिरफ्तार किया अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 4060 रू0 व 18 बोतल अग्रेजी शराब तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया
[06/02, 11:19 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *हाईटेंशन विद्युत करंट से महिला की मौत पर जेई एसडीओ पर दर्ज हुआ मुकदमा*
*कौशाम्बी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के इमलीगांव में बुधवार को हाई टेंशन विद्युत तार के टूटकर जमीन पर गिर जाने के बाद किरन देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी कुलदीप कुमार की दर्दनाक मौत हो गई थी महिला खेत की ओर जा रही थी हाई टेंशन तार जमीन पर कई दिनों से टूटी पड़ी थी और महिला हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था मृतक महिला के पति की शिकायत पर थाना पुलिस ने विद्युत उपखंड अधिकारी और जूनियर इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
[06/02, 11:19 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल पहुंचाया मरीज हो गई मौत*
*कौशाम्बी* सरकारी अस्पताल में सुविधा न मिलने से प्रसव के बाद निजी अस्पताल में महिला को लेकर परिवार के लोग पहुंच गए लेकिन निजी अस्पताल में भी महिला की जिंदगी नहीं बच पाई बल्कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई है मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है आक्रोशित परिवार और रिश्तेदार के लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया है महिला मरीज की मौत के बाद निजी अस्पताल के संचालक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को मौत का जिम्मेदार साबित करने में उतावले हैं तो वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टर महिला मरीज की मौत के बाद निजी नर्सिंग होम के संचालक को मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं दोनों एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं लेकिन कार्यवाही किसी पर नहीं हुई है
जानकारी के मुताबिक रोनी देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी विनोद कुमार निवासी मीरापुर थाना पूरामुफ्ती को प्रसव पीड़ा के बाद पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में भर्ती कराया गया था सरकारी अस्पताल में महिला का प्रसव हो गया लेकिन डाक्टर मौजूद नहीं थे प्रसव के बाद महिला को सरकारी अस्पताल में समुचित इलाज नहीं मिल सका और सरकारी अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन एंबुलेंस वाले जिला अस्पताल लेकर नहीं गए बल्कि तिल्हापुर के एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कर दिया और निजी अस्पताल में भी महिला का इलाज नहीं हो सका और निजी अस्पताल की लापरवाही के बाद महिला की दर्दनाक मौत हो गई है यदि सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए डॉक्टर मौजूद नहीं रहते उन सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर पर फिर भी कार्यवाही नहीं होती है आखिर जब डॉक्टर सरकारी अस्पताल में मौजूद नहीं है तो मरीज को क्यों भर्ती किया जाता है और गायब रहने वाले डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करना और उन पर कठोर कार्रवाई करने के लिए क्यों स्वास्थ्य विभाग तैयार नहीं दिखाई पड़ रहा है मरीजों की जिंदगी से सरकारी अस्पताल के डॉक्टर खेल रहे हैं जबकि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने पूर्व जिला अधिकारी के जरिए उच्च न्यायालय में शपथ पत्र भेजा था कि वह निजी प्रैक्टिस नहीं कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि 90 प्रतिशत सरकारी डॉक्टर निजी अस्पतालों के संचालन में मस्त दिखाई पड़ रहे हैं जिससे सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था चौपट है वहीं निजी अस्पतालों में भी कुशल डॉक्टर नहीं है बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर मरीजों को प्रलोभन दिया जा रहा है जहां मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो रही है लेकिन मरीजों की लगातार हो रही मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहे हैं जिससे पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**