कौशाम्बी5सितम्बर25*डॉ रिज़वी डिग्री कॉलेज में भव्य तरीके से मनाया गया शिक्षक दिवस*
*कौशांबी।* आज 5 सितंबर है प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी डॉ ए एच रिज़वी डिग्री कॉलेज करारी के प्रांगण में भव्य शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिज़वी एवं प्राचार्य डॉ राजेश सक्सेना ने प्रो.सर्वपल्ली राधा कृष्णन पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अपने अतिथियों के स्वागत में बी.ए फाइनल ईयर की छात्राएं इशरत फातमा,नुसरत फातमा और तस्कीन फातमा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर लोगों के मन को मोह लिया।बी.एस-सी. की छात्रा रेखा ने गीत प्रस्तुत किया।बी.एस-सी. प्रथम सेम की छात्रा सुबिया ने शिक्षक दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के छात्र याफ़िस हैदर ने नज़्म पढ़ी।मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ कै. अबूतलहा अंसारी ने इस अवसर पर छात्र छात्राओं को अनुशासन में रहते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करे,यही उनकी सच्ची गुरुदक्षिणा होगी।जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ अशरफ अब्बास ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उनकी तुलना मोटरसाइकिल के इंजन और हैडलाइट से की।उन्होंने कहा कि छात्र का इंजन रूपी क्षमता और हैडलाइट रूपी रोशनी जितनी अच्छी होगी,छात्र का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा।शिक्षा शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ मोहित त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि सिर्फ डिग्री मत लो बल्कि अपना सर्वांगीण विकास करो।अपने उत्तम चरित्र का निर्माण और संस्कार को कभी मत भूलो।बी.एड विभाग के शिक्षक विजय बहादुर यादव ने अनेक श्लोकों,दोहों के माध्यम से गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को नियमित क्लास,संयमित जीवन और कौवे की तरह ध्यान लगाने की बात कही।प्रबंधक की ओर से सभी शिक्षकों और ऑफिस स्टॉफ को इस अवसर पर गिफ्ट देकर सम्मानित किया साथ ही एक पार्टी (स्वल्पाहार)की भी व्यवस्था थी जिसमें सभी शिक्षकों ने जमकर लुप्त उठाया।मंच का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा ने किया।कार्यक्रम की रूपरेखा और साज सज्जा का कार्य श्रीमती गुलनाज नकवी ,श्रीमती ममता देवी और समीरा बानो ने किया।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ मदन मोहन मिश्रा ने इस सुंदर पल को अपने कैमरे में कैद किया।इस अवसर डॉ मुकुंद देव द्विवेदी,डॉ शमशाद हैदर जैदी,डॉ एम पी पटेल,डॉ सरफराज खान,डॉ शैला भारती,श्रीमती रश्मि सिंह,श्रीमती जीनत जहरा, आंनद गुप्ता,राजेश सिंह,श्रीमती नीतू मिश्रा,मनोज कुमार,सुनील अग्रहरि,ललित कुमार,अवधेश कुमार मिश्रा,दीपक मिश्रा,राकेश कुमार,मुकेश ज्ञान सिंह कुशवाहा, मोटीन खान, राजेंद्र कुमार एवं खेल प्रशिक्षक हसीरुन निशा के साथ ऑफिस स्टॉफ मोहम्मद बेलाल, निशार अहमद, शैलेन्द्र त्रिपाठी, शम्स हैदर, तौफ़ीक़ अहमद गुलनाज़ फात्मा, ज़फरूल हसनैन भी मौजूद थे।
*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी* 9919196696

More Stories
गाजियाबाद 7दिसम्बर 25*एस के के एम के साथ गाजियाबाद में बैठक में एस एस पी की मांग उठाई
अयोध्या। ७ दिसंबर २५ *कार दुर्घटना पर दो नाबालिक बच्चों की मौत
मथुरा 7 दिसंबर 25*थाना राया पुलिस व साइबर सैल की संयुक्त टीम द्वारा लूट के मुकदमें का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को मय लूटे गये मोबाइल फोन एवं लूट की घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन के गिरफ्तार किया गया ।*