कौशाम्बी31जनवरी24*घर में घुस कर मनचले ने की युवती से छेड़छाड़, मामला दर्ज*
*महगांव कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में मंगलवार की रात एक मनचले युवक ने घर में घुस कर युवती के साथ अभद्रता की। जिसे युवती के घर वालो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछ तांछ कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पीड़ित युवती के परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात युवक गन्दी नियत से उनके घर में घुस कर युवती से छेड़छाड़ करने लगा तो उसे पकड़ कर कमरे में बन्द कर दिया गया और बुधवार को सुबह संदीपन घाट पुलिस के हवाले किया गया उसके बाद परिजनों ने मनचले युवक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा युवक से पूछ तांछ करते हुए आगे की कार्यवाही करने की बात कही गई है।

More Stories
बुलन्दशहर१ जुलाई 26* औरंगाबाद मेंन बाजार में नगर पंचायत की लापरवाही के चलते ही दुकानो में भरा बारिश का पानी लोग परेशान
हरदोई १ जुलाई २६ * रिश्तों की मर्यादा भूला जीजा! इंस्टाग्राम पर साली की एडिटेड फोटो पोस्ट करने का आरोप, लाइक्स के चक्कर में पहुंचा थाने
हमीरपुर १ जुलाई २६ * भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने वर्तमान की कुत्सित मानसिकता ने समाज को दो धड़ों में बाँट दिया है।