कौशाम्बी30अप्रैल26*व्यवस्था से पीड़ित अधेड़ ने डीजल डालकर लगा ली आग गंभीर झुलसा*
*हर्रायपुर कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजा बाद बड़े गांव का एक अधेड़ व्यवस्था से पीड़ित था जिसके चलते उसने अपनी जिंदगी समाप्त करने का निर्णय लिया और गुरुवार की शाम को उसने अपने शरीर पर डीजल डालकर आग लगा लिया है ऑटो वाहन से उसने डीजल निकाल कर शरीर में डाला है जिससे अधेड़ जलने लगा अधेड़ के शरीर में आग लगने के बाद गांव के सैकड़ो लोगों की मौके पर भीड़ लग गई मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझा कर अधेड़ को बचाने का प्रयास किया शरीर में लगी आग तो बुझा दिया लेकिन युवक गंभीर तरीके से झुलस गया है पूरे शरीर में बड़े-बड़े फफोले पड़ गए हैं शरीर की चमड़ी जलकर उतर गई है मामले की सूचना मूरतगंज चौकी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई झुलसे अधेड़ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है अधेड़ की पहचान मस्ताना उम्र 55 वर्ष पुत्र नन्हे निवासी पट्टी परवेजा बाद बड़े गांव थाना संदीपन घाट के रूप में हुई है अधेड़ के पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं कुछ लोगों का कहना है कि गांजा अधिक पीता था और नशे के चलते उसने मस्ती में आग लगा ली है अधेड़ के दो लड़की और छह लड़के हैं जिनका रो-रोकर हाल बुरा है

More Stories
पूर्णिया10अगस्त26*अभया डे पर पूर्णिया में डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉक्टरों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा की उठी मांग
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26?* विश्व आदिवासी दिवस, पप्पू यादव लोकगीतों पर झूमे, दिया संस्कृति बचाने का संदेश
गोरखपुर10अगस्त26* ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई झंडी दिखा कर नेतृत्व किये*