कौशाम्बी29सितम्बर23*महॉत्मा गॉधी जी के जन्मदिवस पर गहन स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन
*राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होंगे कार्यक्रम*
*कौशाम्बी* मा0 मुख्य न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद/मुख्य संरक्षक, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर 2023 से 9 अक्टूबर, 2023 तक सम्पूर्ण प्रदेश में स्वच्छता जागरूकता अभियान के रूप में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने देते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को जनपद स्तर, तहसील स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया जाय, जिसमे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान शीर्षक के अधीन प्रचार-प्रसार किया जाय।
समस्त विद्यालयों में निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय तथा समस्त विद्यालयों द्वारा अपने-अपने विद्यालय की 3-3 उत्कृष्ट निबन्ध एवं चित्रकला प्रविष्टियों को दिनाक 05 अक्टूबर 2023 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराया जाय। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा 02 अक्टूबर 2023 को अपने कार्यालय एवं सीमावर्ती परिसर में साफ-सफाई के लिए गहन स्वच्छता कार्य सम्पादित किया जाय तथा दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को स्थानीय स्तर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया जाय। समस्त तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा 02 अक्टूबर 2023 को अपने कार्यालय एवं समीपवर्ती परिसर में साफ-सफाई के लिए गहन स्वच्छता कार्य सम्पादित किया जाय तथा दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को स्थानीय स्तर पर प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाय।

More Stories
सुल्तानपुर30मई26*अपराध एवम अपराधियों की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत 02 अभियुक्त गिरफ्तार
उन्नाव30मई26*ट्रक समेत 77 फ्रिज और 40 एसी लूटे, फिर दुकानदारों और कारोबारियों को बेचे; 1 लाख के इनामी गैंग का पर्दाफाश-
लखनऊ30मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*