कौशाम्बी29सितम्बर*प्रेस स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न,पत्रकारों के हितों की चर्चा हुई।*
*प्रत्येक माह होने वाली प्रेस स्थाई समिति की बैठक जिलाधिकारी सुरजीत कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।*
*कौशांबी।* जनपद में जिलाअधिकारी सुरजीत कुमार एवम एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा के साथ प्रेस स्थाई समिति के सदस्यों ने पत्रकारो के हितों की चर्चा की। प्रेस स्थाई समिति के सदस्यों ने लगातार कई बार पत्रकारों के बैठने के लिए एक स्थायी स्थान देने की बात को पुरजोर तरीके से उठाया,पिछले दिनों प्रभारी मंत्री के कहने के बावजूद स्थाई कार्यालय नही मिलने की बात समिति के सदस्यो ने जिलाधिकारी एवं एसपी से बात रखी, जिसपर जल्द ही एक स्थान उपलब्ध कराने का जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया है।वही समिति के सदस्यों ने सभी अधिकारियों के कार्यालय में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के नामो की लिस्ट भी भेजने की बात जिला अधिकारी से रखी। इसके अलावा समिति के सदस्यों ने किसी भी पत्रकार के ऊपर मुकदमा लिखने से पूर्व समिति से जांच कराए जाने की बात भी कही।
प्रेस स्थाई समिति में डीएम सुजीत कुमार,एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा सहित अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी , मान्यताप्राप्त पत्रकार रमेश अकेला,सुनील पांडेय एवम अनुराग शुक्ला,मोहम्मद अरशद मामू मौजूद रहे
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें