कौशाम्बी29फरवरी24*मतदाता जागरूकता बाइक रैली को डीएम ने किया रवाना*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी राजेश कुमार राय ने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता बाइक रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पंचायतीराज, प्रान्तीय रक्षक दल एवं बेसिक शिक्षा विभाग के कार्मिकों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से मंझनपुर चौराहा होते हुए सैनी तक निकाली गई। मतदाता जागरूकता बाइक रैली के माध्यम से जनपदवासियों को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही कार्मिकों द्वारा मतदान के दिन “छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलों करें मतदान” व “पहले मतदान, फिर जलपान” तथा “चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी” आदि स्लोगन के माध्यम से जनपदवासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारीगण अरूण कुमार गोंड एवं प्रबुद्ध सिंह तथा जिला पंचायतराज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
लखनऊ 20 अप्रैल 26*लखनऊ के विकासनगर में हालिया अग्निकांड के बाद पुनर्वास योजना की धीमी प्रगति सामने आई
लखनऊ 20 अप्रैल 26*नेपाल के प्रधानमंत्री का नया कानून आज से लागू होगा*
लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*