June 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी29जून26*प्रेम विवाह करने वाली बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत*

कौशाम्बी29जून26*प्रेम विवाह करने वाली बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत*

कौशाम्बी29जून26*प्रेम विवाह करने वाली बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत*

*बालिका के भाई ने पति ससुर सास पर लगाया हत्या करने का आरोप*

*एक साल में प्रेम विवाह का हुआ फिर दुखद अंत*

*कौशाम्बी* प्रेम विवाह करने वाली बालिका की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है मौत के बाद बालिका के मायके में हड़कंप मच गया है मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बालिका के भाई कुलदीप पटेल ने सास ससुर पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है घटना कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव की है

जानकारी के मुताबिक कड़ा धाम थाना क्षेत्र के ग्राम सौराई बुजुर्ग गांव निवासी रितु पटेल उम्र 20 वर्ष पुत्री मैकू पटेल ने एक वर्ष पूर्व गांव के ही अभिषेक पटेल पुत्र संतोष पटेल के साथ प्रेम विवाह किया था प्रेम विवाह के बाद ही बालिका को प्रताड़ित किया जाने लगा सोमवार सुबह डायल-112 पुलिस को सूचना मिली कि गांव में रितु पटेल की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही कड़ाधाम थाना पुलिस भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस की प्रारंभिक जांच और मृतका के ससुराल पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रितु पिछले कई दिनों से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। परिजनों द्वारा उसका कई अलग-अलग अस्पतालों में लगातार इलाज कराया जा रहा था। हालत में सुधार न होने पर उसे एसपीजीआई लखनऊ रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह परिजन शव को एम्बुलेंस से वापस गांव लेकर आए थे।इसी बीच मृतका के भाई ने रितु पटेल की मौत को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया और नायब तहसीलदार विनय कुमार और महिला उप निरीक्षक निधि वर्मा की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना के बाबत थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पीएम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आने के बाद ही चल सकेगा। प्रकरण के हर पहलू की अत्यंत निष्पक्षता और गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर वैधानिक और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Taza Khabar