कौशाम्बी29अप्रैल*चुनाव दृष्टिगत शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।
नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी चायल योगेन्द्र कृष्ण नारायण व आईटीबीपी फोर्स द्वारा थाना सराय अकिल पुलिस बल के साथ चुनाव को शांति पूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने हेतु नगर पंचायत सराय अकिल में फूट मार्च किया गया l तथा फूट मार्च के दौरान नगर वासियों को चुनाव आचार संहिता के नियमों और शर्तो का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया गया और बिना किसी भय और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अभिप्रेरित किया गया और दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण न करने के सम्बंध में वार्ता की गयी साथ ही व्यापरियों से बातचीत कर भयमुक्त माहौल के लिए आश्वस्त किया गया एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं को चेक किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*कौशाम्बी से- यशवंत सिंह की रिपोर्ट न्यूज यूपी आजतक*

More Stories
मिर्ज़ापुर 22 मार्च 26*दवा विक्रेता समिति द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया
मथुरा 22 मार्च 26* फरसा वाले बाबा की दुर्घटना मे पुलिस व गो-रक्षको पर फायरिंग, पथराव व तोड़फोड़ करने वाले 15 विधर्मी अभियुक्तगण गिरफ्तार ।*
लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….