कौशाम्बी29अक्टूबर*राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बीआरसी में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
*कौशाम्बी* खंड शिक्षा अधिकारी सरसवाँ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में ,राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शनिवार को सरसवाँ बीआरसी में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस परीक्षा में विकासखंड सरसवा के प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कम्पोजिट विद्यालय के एक एक बालक व बालिका को प्रतिभाग कराया गया।परीक्षा में कुल 93 बच्चो ने प्रतिभाग किया ध्यातव्य है कि इस परीक्षा में चयनित 50 सफल बच्चो को आगे दिनांक 07 नवम्बर को एक्सपोज़र विजिट कराया जायेगा। इस प्रतियोगिता मे चयनित 10 सर्बश्रेष्ठ बच्चों द्वारा जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया जायेगा इस मौके पर समस्त एआरपी, छात्रों के अभिभावक प्रतिभागी छात्रों के स्कूल के एक अध्यापक और खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कानपुर नगर30अप्रैल26*राजनीति का खेल निराला, विरोध करने वालो को दी जा रही जिम्मेदारियां*
कानपुर नगर30अप्रैल26*8 वर्षीय मासूम भटकी, कानपुर पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित घर वापसी*