कौशाम्बी28सितम्बर25*सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत*
*कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद कशिया के मूल निवासी रविंद्र कुमार केसरवानी उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र लक्ष्मी नारायण केसरवानी 2 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था रविवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया है जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते रिश्तेदार परिचित उनके घर पर एकत्रित हुए हैं रविवार की शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है
जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले रविंद्र कुमार केसरवानी अपने एक साथी के साथ बाइक से बच्चों की फीस जमा करने विद्यालय गए थे जहां से वह वापस अपने घर लौट रहे थे प्रयागराज जनपद के श्रृंगवेरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत किसी तेज गति वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और रविंद्र कुमार केसरवानी गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई है जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है परिवार रिश्तेदार भी रोते बिलखते पहुंच गए हैं घर पर लोगों की भीड़ लगी हुई है रविवार की देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟