[3/28, 18:39] +91 81156 50600: _*गद्दारों की टोली में डिप्टी सीएम के नजदीक पहुँचने की लगी होड़*_
_*डिप्टी सीएम बनाये जाने के बाद डीजे बजवाकर करीब पहुंचने का कर रहे प्रयास*_
_*उनसे नजदीकी दिखाकर करोड़ो की अपार दौलत कमाकर ,हराने की किया थे साजिश*_
_*अझुवा कौशाम्बी* विधानसभा चुनाव में सिराथू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव प्रचार में उनका विरोध करने वाले लोग भी केशव प्रसाद मौर्य के उत्तर प्रदेश सरकार में दोबारा डिप्टी सीएम बनते ही केशव प्रसाद मौर्य का जिंदाबाद करने लगे हैं जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव में उनका साथ नहीं दिया वहां तक ठीक लेकिन साथ रहकर गद्दारी करने वाले वह भी ढोल नगाड़े डीजे बजाकर डिप्टी सीएम का जिंदाबाद करते देखे जाते हैं अब वह अपने को डिप्टी सीएम का खास बताने के सारे प्रयास कर रहे हैं लेकिन डिप्टी सीएम जानते हैं किस-किस ने उनका विरोध किया है सिराथू निवासी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू से चुनाव लड़ा जिसमे सपा अपना दल कमेरा की प्रत्यासी डॉ पल्लवी पटेल ने 7 हजार से अधिक मतों से उन्हें हरा दिया किंतु प्रदेश में योगी सरकार की पूर्ण बहुमत की सरकार बन गयी जिसमे हारे हुए केशव प्रसाद मौर्य को जो केंद्र सरकार की नजर में ओबीसी के बड़े चेहरा हैं उन्हें उपमुख्यमंत्री बना दिया।_
_तमाम वरिष्ठ पुराने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा हराने में जनप्रतिनिधियों कथित मठाधीशों की लाबी लग गयी थी इनकी लाबी इतनी मजबूत थी कि उन्ही का धन उनके खिलाफ प्रयोग किया गया कथित जनप्रतिनिधियों ने एक नारा अंदर ही अंदर लगाया गया कि यह बरगद का पेड़ यदि ज्यादा फैल गया तो किसी को आगे नही बढ़ने देगा किसी की लाबी में अपनी भक्ति दिखाने वाला एक बहुरूपिया ने भी अपहरण का नाटक किया और जो मठाधीश थे गनर वाले इनका उस क्षेत्र में दलाली का इतना आतंक था कि अपना बूथ भी बुरी तरह हार गए अपने को खुद डिप्टी सीएम समझ कर छोटे कार्यकर्ताओं को झिड़क देते रहे जब भी उपमुख्यमंत्री क्षेत्र में आ जाएं वही मठाधीश घेर कर खड़े हो जाते किसी आम कार्यकर्ता को मिलने तक नही देते थे। लेकिन विधानसभा चुनाव में गद्दारी करने से नहीं चूके जिले की राजनीति करने वाले दो नेताओं का नाम भी विधानसभा चुनाव में गद्दारी करने के मामले में शामिल बताया जाता है कभी बसपा कभी सपा कभी अपना दल और फिर भाजपा में रहने वाला एक मौकापरस्त नेता भी डिप्टी सीएम के चुनाव में मौके की तलाश से नहीं चूका है_
_*पार्टी ने बनाया उपमुख्यमंत्री*_
_*अझुवा कौशाम्बी* ओबीसी समाज का बड़ा चेहरा देखकर भारतीय जनता पार्टी ने केशव प्रसाद मौर्य को फिर उपमुख्यमंत्री का दायित्व प्रदान कर दिया पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के अनुसार बहुरूपिया दगेबाज धोखेबाज यही लोग सोसल मीडिया के विभिन्न माध्यमों में विभिन्न तरीक़े से फोटों लगाकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का खास बनने का प्रयास कर रहे हैं गिरगिट की तरह रंग बदलकर खास बनने का प्रयास कर रहे हैं जिसमे कुछ सफल होते भी दिख रहे हैं तमाम पुराने कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि उनके खासम खास समझे जाने वाले लोगों की भूमिका डिप्टी सीएम को सिराथू चुनाव हारने की रही तो मंझनपुर, चायल विधानसभा चुनाव पार्टी कैसे हारी पार्टी समीक्षा बैठक में इन सभी बातों को रखा जाएगा ।_
_
[3/28, 19:10] +91 98397 86493: *पूर्व प्रधान उमरछा पर गबन का आरोप कार्यवाही के नाम पर शून्य*
*पूर्व प्रधान उमरछा पर 1 लाख 37 हजार रुपए गबन के आरोप की पुष्टि होने के कई महीने बाद नहीं हो सकी वसूली*
*कौशाम्बी* मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरछा में सरकारी धन से विकास कराए जाने के नाम पर हेराफेरी कर पूर्व प्रधान द्वारा एक लाख 37 हजार रुपए गबन किए जाने के आरोप की पुष्टि कई महीने पूर्व जांच अधिकारियों ने कर गबन की रकम की वसूली पूर्व प्रधान से कराए जाने के लिए अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को भेज दी है पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी रकम गबन करने के आरोप के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया लेकिन आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान ने डीपीआरओ के नोटिस का जवाब नहीं दिया कई महीने बीत गए लेकिन सरकारी रकम में हेराफेरी कर गबन करने वाले उमरछा ग्राम के पूर्व प्रधान पर अब तक कार्यवाही नहीं हो सकी हैं जिससे भ्रष्टाचार को रोकने में अधिकारी कितना सक्रिय हैं इसका सहज अंदाजा आम जनता लगाने लगी है इलाके के लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उमरछा ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान पर कार्यवाही करते हुए गबन की सरकारी रकम 1 लाख 37 हजार रुपए भू राजस्व की भांति पूर्व प्रधान से वसूली कराए जाने का अनुरोध किया है।
[3/28, 19:10] +91 98397 86493: *जेठ देवर से पीड़ित विवाहिता ने एसपी से की फरियाद*
*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवखर पुर गांव की एक विवाहिता जेठ देवर के जुल्म ज्यादती से परेशान है आए दिन गाली गलौज कर अश्लील हरकत करने का आरोप विवाहिता ने जेठ और देवर पर लगाया है विवाहिता का कहना है कि स्थानीय चौकी पुलिस से न्याय नहीं मिल रहा है और चौकी पुलिस आरोपियों को बराबर बल दे रही हैं चौकी पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित विवाहिता 22 मार्च को भी एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दे चुकी है लेकिन उसके बाद भी चौकी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जिससे पीड़ित विवाहिता 28 मार्च को फिर एसपी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर जेठ देवर के आतंक अत्याचार पर कार्यवाही की मांग करते हुए चौकी पुलिस के प्रताड़ना की कहानी बताते हुए उन पर कार्यवाही की मांग की है बताते चलें कि देवखर पुर गांव की सीता देवी पत्नी संतलाल ने आरोप लगाया है कि उसके जेठ बसंत लाल और देवर सुरेश आए दिन गाली गलौज और अश्लील हरकत करते हैं विवाहिता का आरोप है कि कई बार उसकी जेठानी वर्षा भी मारपीट कर चुकी है विवाहिता ने बताया कि जब बीच बचाव करने उसके पति और मायके से भाई लोग आए तो भाई की बाइक में तोड़फोड़ कर उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया है।
[3/28, 20:05] +91 99191 96696: *भाजपा राज में सपा के गुंडों ने दलित को पीटा*
*तमाम मुकदमे दर्ज होने पर जिला अधिकारी सपा नेता का शस्त्र लाइसेंस कर चुके हैं निरस्त*
*कौशांबी* उत्तर प्रदेश में 5 वर्षों से भाजपा का शासन कायम होने के बाद भी सपा के गुंडे अपराध करने में भय नहीं खा रहे हैं योगी सरकार अपराधियों पर बुलडोजर चलाकर उनकी संपत्तियों को तहस-नहस कर रही है लेकिन चौकी पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते जिले के गुंडों को योगी सरकार की कार्यवाही का तनिक भय नहीं है ताजा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के हररायपुर पुलिस चौकी अंतर्गत उमरछा ग्राम पंचायत का है जहां 18 मार्च को अनिल कुमार पासी पर गांव के दबंग सपा नेता विजय कुमार यादव सोहन लाल यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खुलेआम गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए दलित को बेरहमी से पीटा था मामले में आरोप है कि दलित को सार्वजनिक स्थानों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सपा नेताओं ने अपमानित किया था इस मामले में हररायपुर चौकी पुलिस को सूचना दिए जाने के 10 दिन बाद भी आरोपियों पर चौकी पुलिस की मेहरबानी बनी हुई है चौकी पुलिस से न्याय ना मिलने पर पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है बताते चलें कि विजय कुमार यादव इलाके में आए दिन लड़ाई झगड़ा कर आम जनता को प्रताड़ित करते हैं इसके पहले भी इन पर कई मुकदमे दर्ज हैं विजय कुमार यादव के आतंक अत्याचार पर पूर्व में इनके शस्त्र लाइसेंस को जिला अधिकारी द्वारा निरस्त किया जा चुका है तमाम कार्यवाही के बाद भी सपा नेता विजय यादव का आपराधिक हौसला भाजपा राज में भी नहीं टूटा है और आम जनता पर लगातार अत्याचार आतंक चौकी पुलिस के संरक्षण में विजय यादव कर रहे हैं जो योगी सरकार की पुलिसिया व्यवस्था पर बड़ा सवाल है
[3/28, 20:05] +91 99191 96696: *एसपी ने माना प्रकरण है गंभीर 4 दिन बीते नहीं हुआ निस्तारण*
*18 मार्च को बालिकाओं के साथ छेड़खानी मारपीट और पर्स छिनैती के मामले में 10 दिन बाद भी नहीं हुई कार्यवाही*
*कौशाम्बी* अपराधिक मामलों को पुलिस अधीक्षक स्वयं गंभीर प्रकरण मानकर थाना पुलिस और सर्किल पुलिस को निर्देशित करते हैं कि प्रकरण गंभीर एवं महिला अपराध से संबंधित है और क्षेत्राधिकारी सिराथू को निर्देशित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आप स्वयं अथवा अन्य थाने से जांच करा लें और नियमानुसार कार्यवाही करें लेकिन गंभीर प्रकरण पर 24 मार्च को पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के बाद भी जांच नहीं पूरी हो सकी है जिससे थाना और सर्किल पुलिस की लचर व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है पुलिस की सुस्ती के चलते आरोपियों पर मुकदमा नहीं दर्ज हो सका है जिससे पीड़ित बालिकाएं न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट का चक्कर लगा रही हैं मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है
घटनाक्रम में बताते चलें कि प्रियंका यादव पुत्री सतनारायण निवासी उमरछा अपनी सहेली सफीना परवीन के साथ 18 मार्च को इलाहाबाद से स्कूटी से उमरछा गांव जा रही थी रात्रि 8:00 बजे उमरछा गांव के बाहर मुंह बांधे आधा दर्जन लोगों ने बीच सड़क पर दोनों बालिकाओं को घेर लिया जिससे स्कूटी रोकनी पड़ी आरोप है कि बालिकाओं से छेड़खानी की गई है उनके साथ मारपीट की गई है और उनका पर्स छीन लिया गया है जिसमें 720 रुपये नगद और जरूरी कागजात थे छीना झपटी में आरोपियों के मुँह से कपड़े हट गया जिस पर बालिकाओं ने आरोपियों को पहचान लिया घटना के बाद बालिकाओं ने 112 पुलिस को सूचना दी थाना पुलिस को सूचना दी लेकिन आरोपियों पर कार्यवाही नहीं हुई मामले को लेकर बालिकाएं 24 मार्च को पुलिस अधीक्षक से मिली और आरोपियों के कारनामों को बताते हुए कार्यवाही की मांग की जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिराथू को निर्देशित करते हुए लिखा है कि प्रकरण गंभीर एवं महिला अपराध से संबंधित है आप स्वयं अथवा अन्य थाने से जांच करा ले और नियमानुसार कार्यवाही करें लेकिन घटना के 10 दिन और एसपी के आदेश के 4 दिन बीत जाने के बाद भी मामले में कार्यवाही नहीं हो सकी है जिससे आरोपी खुलेआम घूम कर पीड़ितों को तहरीर वापस लेने की धमकी दे रहे हैं
[3/28, 20:05] +91 99191 96696: *एसडीएम के आदेश पर भारी पड़ी पइंसा पुलिस की अवैध वसूली*
*उप जिला अधिकारी के 14 मार्च को अग्रिम आदेशों तक नव निर्माण पर रोक लगाने के आदेश के बावजूद बेखौफ तरीके से हुआ निर्माण*
*आला अधिकारियों ने जांच कराई तो थाना पुलिस की गलत तरीके से जमीन पर कब्जा कराने के मामले में अवैध वसूली का खेल होगा बेनकाब*
*कौशांबी* योगीराज में चौकी और थाना पुलिस किस तरह से मनमानी पर उतारू हो कर कानून नियम की धज्जियां उड़ाते हुए आम जनता को प्रताड़ित कर धनादोहन में जुटी है इसका जीता जागता उदाहरण सिराथू एसडीएम के 14 मार्च को छोटेलाल पुत्र भुइरा निवासी कैमा के प्रकरण में दिए गए आदेश से देखा जा सकता है 14 मार्च को छोटेलाल पुत्र भुइरा के जमीन पर शिव भवन सिंह आदि के अवैध कब्जे को रोकने के लिए एसडीएम सिराथू ने पइंसा थाना पुलिस को निर्देशित करते हुए लिखा है कि अग्रिम आदेश तक नवनिर्माण ना हो लेकिन एसडीएम का यह आदेश पइंसा थाना पुलिस के लिए रद्दी के कागज के समान है पइंसा पुलिस ने कब्जा धारकों से मोटी रकम वसूली और थाना पुलिस का संरक्षण मिलते ही बेखौफ तरीके से अवैध कब्जा दबंग करते रहे भूस्वामी छोटेलाल न्याय के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की चौखट पर भटकता रहा और दूसरे की भूमि पर जबरिया दबंग कब्जा करते रहे थाना पुलिस राजस्व का मामला बताकर एसडीएम के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए कानून का हवाला देती रही जिससे उप जिलाधिकारी सिराथू का 14 मार्च के आदेश का पालन नहीं हो सका और पीड़ित को न्याय नहीं मिल सका 12 मार्च और 25 मार्च को भी अपनी जमीन पर अवैध कब्जे को रोकने के लिए पीड़ित छोटेलाल ने पइंसा थाना पुलिस को भी तहरीर दिया लेकिन इस मामले का भी पालन थाना पुलिस नहीं कर सकी थाना पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित 28 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा एडीएम को प्रार्थना पत्र देकर एसडीएम सिराथू के आदेश का पालन कराने और पइंसा थाना पुलिस के कारनामों को बताते हुए जमीन पर स्टे के बावजूद किए गए अवैध कब्जे को धरा शाही करने की छोटेलाल ने मांग की है अब सवाल उठता है कि यदि योगी राज में कानून का राज स्थापित है तो थाना पुलिस आला अधिकारियों के आदेशों को मानने से क्यों इंकार कर रही हैं आखिर थाना पुलिस को किस का संरक्षण मिला हुआ है जिससे कानून नियम की धज्जियां उड़ाते हुए वह आला अधिकारियों के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हैं यह थाना पुलिस की मनमानी की व्यवस्था बड़ी जांच का विषय है और पैसा थाना पुलिस के कारनामे पर आला अधिकारियों ने जांच कराई तो थाना पुलिस की गलत तरीके से जमीन पर कब्जा कराने के मामले में अवैध वसूली का खेल बेनकाब होगा
[3/28, 20:11] +91 97921 21202: *444 विवेचनाओं का किया निस्तारण*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी विवेचकों के साथ गोष्ठी कर विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में 22 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 तक अभियान चलाकर 444 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया है जिसमे क्रम में थाना मंझनपुर द्वारा 65 विवेचनाओं का निस्तारण थाना करारी द्वारा 54 विवेचनाओं का निस्तारण थाना पश्चिम शरीरा द्वारा 36 विवेचनाओं का निस्तारण थाना महेवाघाट द्वारा 24 विवेचनाओं का निस्तारण थाना कौशाम्बी द्वारा 25 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया महिला थाना द्वारा 02 विवेचनाओं का निस्तारण थाना सराय अकिल द्वारा 27 विवेचनाओं का निस्तारण थाना चरवा द्वारा 39 विवेचनाओं का निस्तारण थाना पिपरी द्वारा 24 विवेचनाओं का निस्तारण थाना कोखराज द्वारा 42 विवेचनाओं का निस्तारण थाना सैनी द्वारा 64 विवेचनाओं का निस्तारण थाना मोहब्बतपुर पइन्सा द्वारा 15 विवेचनाओं का निस्तारण व थाना कडाधाम द्वारा 27 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया
[3/28, 20:12] +91 97921 21202: *दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* थाना कौशाम्बी पुलिस बल द्वारा वाछित अभियुक्त अनिल अग्रहरि पुत्र पुत्ती लाल निवासी मुस्तफाबाद थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
इसी प्रकार थाना कोखराज पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त शिरीष कुमार उर्फ लल्लू पुत्र पोटाई महराज उर्फ शेष बहादुर पाण्डेय निवाड़ी परसरा थाना कोखराज को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
[3/28, 20:12] +91 97921 21202: *सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत*
*बाइक सवार दूसरे युवक का चल रहा है अस्पताल में इलाज*
*बैरम पुर कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कोलुहा के हुकुम सिंह के डेरी के पास तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार दो ब्यक्तियो को टक्कर मार दी है हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घटना सोमवार दोपहर की है घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जहां एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है दूसरा व्यक्ति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है
घटनाक्रम के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पचामा गांव निवासी प्रेम सिंह उर्फ फ़ल्लवी नेता उम्र लगभग 57 वर्ष अपने पेंटर नन बुद्दी के साथ बाइक से बैरमपुर जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार प्रेम सिंह कोलुहा के हुकुम सिंह के डेरी के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक में टक्कर मार दी लग्जरी कार की टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों व्यक्ति लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया जहां इलाज के दौरान प्रेम सिंह उम्र लगभग 57 वर्ष की मौत हो गई है हादसे में घायल नन बुद्धी पासी का इलाज चल रहा है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है सड़क हादसे की जानकारी जैसे ही घर परिवार तक पहुंची परिवार में कोहराम मच गया है

More Stories
लखनऊ २७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें…*
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*