July 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी26जुलाई26*मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

कौशाम्बी26जुलाई26*मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

कौशाम्बी26जुलाई26*मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*हर्रायपुर कौशाम्बी।* मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के अंतर्गत रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं,दवा वितरण, टीकाकरण एवं जन आरोग्य मेला में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए।जन आरोग्य मेले में टीबी,मलेरिया, डेंगू, कालाजार सहित विभिन्न संक्रामक रोगों की जांच एवं उपचार, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरण,पूर्ण टीकाकरण,बच्चों में डायरिया की रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.कुश शर्मा, फार्मासिस्ट डॉ. राजेंद्र कुमार, अन्य चिकित्सक,स्वास्थ्यकर्मी तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की,ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

 

Taza Khabar