February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी25मार्च*यूपीआजतक न्यूज से कौशाम्बी की खास खबरे

कौशाम्बी25मार्च*यूपीआजतक न्यूज से कौशाम्बी की खास खबरे

[3/25, 17:38] +91 97956 31116: *वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना सैनी पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त सजय कुमार पुत्र दिनई निवासी चक सैनी थाना सैनी को सैनी बस स्टैण्ड से चोरी की एक जोड़ी पायल व एक जोड़ी बिछिया के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[3/25, 17:38] +91 97956 31116: *चोरी के बालू/मौरंग के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना पिपरी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त अतुल सिंह पुत्र अतू सिंह पुत्र वकील सिंह निवासी उमरवल थाना पिपरी को चोरी की बालू/मौरंग को ट्रैक्टर-ट्राली पर ले जाते हुये उमरवल घाट से गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर उत्तर प्रदेश खनिज परिहार नियमावली 1963 व 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[3/25, 17:38] +91 97956 31116: *वारटी अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना सराय अकील बल द्वारा वारण्टी अभियुक्त राम आसरे पुत्र भुग्गा निवासी इच्छना थाना सराय अकिल को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[3/25, 18:28] +91 98397 86493: *पंचायत सचिव अखिलेश कुमार पर सरकारी रकम गवन करने का मुकदमा दर्ज*

*कौशाम्बी* नेवादा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सचिव बरौलहा अखिलेश सोनी के भ्रष्टाचार की जांच के बाद सरकारी रकम में गबन पाए जाने पर सहायक ग्राम विकास अधिकारी नेवादा ने चरवा थाने में गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है पंचायत सचिव अखिलेश सोनी के ऊपर चरवा थाने में मुकदमा दर्ज होते ही पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया है ग्राम पंचायत सचिव को 2 दिन पहले ही जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबित किए जाने का आदेश जारी कर दिया है ग्राम पंचायत सचिव पर जनरेटर खरीद सहित विभिन्न योजनाओं में सरकारी रकम निकालकर गबन किए जाने के आरोप की पुष्टि जांच अधिकारी ने की है।

[3/25, 18:28] +91 98397 86493: *कोरोना के दृष्टिगत की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी* जनपद मे लाकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रूप से बाहर घूमने मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 90 वाहनों का ई चालान किया गया एवं 02 वाहनों का चालान कर 1500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया साथ ही बिना मास्क लगाये घूमने एव सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 01 व्यक्ति से 100 रुपये जुर्माना वसूला गया।

[3/25, 19:07] +91 99191 96696: *धारूपुर पंचायत भवन में टाइल्स लगाने की रकम डकार गए पंचायत सचिव*

*कौशांबी* नेवादा विकासखंड के बरोलहा ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव के सरकारी रकम में धांधली किए जाने के बाद उनका निलंबन और मुकदमा दर्ज कराए जाने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है कि इसी विकासखंड नेवादा में धारूपुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन के सौंदर्यीकरण के नाम पर टाइल्स लगाए जाने के नाम पर सरकारी खजाने से रकम निकालकर गवन किए जाने की चर्चा तेजी से होने लगी है ग्रामीणों का कहना है कि धारूपुर पंचायत सचिव ने टाइल्स लगाने के नाम पर निकाली गई रकम सहित विभिन्न योजनाओं में सरकारी रकम निकालकर बड़ी धांधली और गबन कर ली है लेकिन धारूपुर ग्राम पंचायत में टाइल्स नहीं लगाया जा सका है मामले की पूर्व में कई बार शिकायतें भी हो चुके हैं लेकिन उपरोक्त पंचायत सचिव डीपीआरओ कार्यालय का चहेता बताया जाता है जिससे चहेते पंचायत सचिव के भ्रष्टाचार और गबन पर कार्यवाही होती नहीं दिख रही है मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी ने बरोलहा ग्राम पंचायत के सरकारी रकम में धांधली गबन के आरोप में मुकदमा लिखा कर बेहतर कार्य करने का संदेश दिया है अब क्या इसी नेवादा विकासखंड के धारूपुर ग्राम पंचायत में धांधली के मामले को गंभीरता से लेकर पंचायत सचिव पर मुकदमा दर्ज कराते हुए उसे निलंबित करेंगे या फिर अन्य चहेते पंचायत सचिव के भ्रष्टाचार फलते फूलते रहेंगे यह योगी सरकार की व्यवस्था पर बड़ा सवाल है

[3/25, 19:07] +91 99191 96696: *जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में 13 अप्रैल तक धारा-144 लागू*

*कौशाम्बी* जिला मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार ने कहां की शान्ति-व्यवस्था की दृष्टि से जिला अत्यन्त संवेदनशील है वर्तमान समय में कोविड-19 के नये वेरियन्ट (ओमिक्रोन) के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन कराते हुए 24 मार्च 2022 से 12 अप्रैल 2022 तक आयोजित होने वाली वर्ष-2022 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट तथा प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश आदि परीक्षाओं को सकुशल, नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाना है ऐसी स्थिति में जनपद के समस्त सीमा क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था, जनसुरक्षा कायम करने के उद्देश्य से द0प्र0सं0 1973 की धारा-144 के अधीन कार्यवाही करने के लियें पर्याप्त एवं समुचित विधिक आधार विद्यमान है तथा विधि व्यवस्था एवं परिशान्ति तथा लोक व्यवस्था एवं जन सुरक्षा को कायम करने के लिए जनहित में उक्त परिस्थितियों का तत्काल विधिक निवारण वांछनीय एवं अपरिहार्य हो गया है। यह आदेश जनहित में तत्काल पारित किया जाना आवश्यक है और समय की कमी के कारण सभी पक्षों को सुना जाना अथवा सभी व्यक्तियों पर व्यक्तिगत तामीला सम्भव नहीं है। यह आदेश एक पक्षीय रूप में पारित किया जा रहा है जिला मजिस्ट्रेट ने दण्ड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा-144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जन जीवन एवं लोक सम्पत्ति की हानि, हिंसा, बल्बा आदि के नियंत्रण निवारण एवं जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जन सुरक्षा कायम करने तथा कोविड-19 (कोरोना वायरस) के नये वेरियन्ट (ओमिक्रोन) संक्रमण के फैलने से रोकने एवं बचाव के उद्देश्य से निषेधाज्ञा जारी किया है

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सामान्य परिस्थितियों को छोड़कर जनपद के सीमा क्षेत्र में किसी भी स्थल पर 05 या 05 से अधिक व्यक्ति व्यक्तियों का समूह जिनके क्रिया-कलापों से लोक/शान्ति व्यवस्था एवं जन सुरक्षा प्रभावित हो, एकत्रित नहीं होंगे परन्तु यह प्रतिबन्ध शव-यात्रा, बारात या विवाह आदि समारोह पर लागू नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति अपने पास लाठी, डण्डा, बॉस बल्लम या किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र तथा आग्नेयास्त्र (फायर आर्म्स) धारदार हथियार या कुंद वस्तुएं, जिन्हें फेंककर प्रहार किया जा सकता है, को लेकर न चलेगा और न ही एकत्रित करेगा। यह प्रतिबन्ध ड्यूटी पर तैनात पुलिस, पी0ए0सी0, पी0आर0डी0 एवं होमगार्डस तथा सरकारी कर्मचारियों, रोगियों, अपंग व्यक्तियों पर जो सहारें के लिए लाठी, डण्डा का प्रयोग करते हैं, लागू नहीं होगा। किसी भी व्यक्ति समुदाय या संगठन द्वारा जन समुदाय को एकट्ठा करने का प्रयास नहीं किया जायेगा। जनपद में किसी भी व्यक्ति/संस्था/संगठन द्वारा प्रेसवार्ता या अन्य किसी कार्यक्रम के माध्यम से साम्प्रदायिक सद्भाव व सामाजिक सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास नहीं किया जायेगा। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति ऐसे व्यक्तियों के समूह के साथ सम्मिलित नहीं होगा, जिसका उद्देश्य किसी विधि विरूद्ध गतिविधि में भाग लेना हो। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह किसी को न तो जबरिया दबाव डालकर दुकान, कार्यालय, व्यवसाय-स्थल, परिवहन, रेल यातायात बन्द कराने के लिए बाध्य करेगा और न स्वयं बन्द कराने का प्रयास करेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जिले में मौखिक अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से कोई अफवाह नहीं फैलायेगा और न ही कोई मिथ्या प्रचार करेगा और न किसी प्रकार की उत्तेजनात्मक पर्चें, हैण्डबिल, पम्पलेट मुद्रित करायेगा और न ही उसका वितरण करायेगा या करेगा।

[3/25, 19:07] +91 99191 96696: *2 अप्रैल से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान*

*आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर घर देंगी दस्तक साफ-सफाई एवं कोविड-19 को लेकर किया जाएगा जागरूक*

*बुखार, जुकाम डेंगू, क्षय रोगी की सूची होगी तैयार संचारी रोग की रोकथाम में मदद करेंगे कई विभाग*

*कौशाम्बी* संचारी रोगों पर काबू पाने के लिए जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रहेगी। विभिन्न विभागों के सहयोग से अभियान के हर बिंदु पर विशेष कार्य संभव होगा |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा॰ के.सी राय ने बताया कि 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार, खांसी, आई0एल0आई ( इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस), टीबी, कोरोना संचारी रोगों के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए इन बीमारियों के संभावित मरीजों का पता भी लगाएँगी। और इसकी सूचना स्वास्थ विभाग को देंगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ज़िम्मेदारी होगी कि वह बीमार लोगों को इलाज मुहैया कराएं व नियमित रूप से अभियान की समीक्षा करें।

*निम्न विभाग करेंगे अभियान में मदद*

*कौशाम्बी* जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को अभियान का नोडल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 13 सम्बंधित विभाग आपसी सहयोग के माध्यम से दिए गये दायित्यों का निर्वहन करते हुए साफ़-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे | इसमें मुख्य रूप से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज / ग्राम्य विकास, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण / समाज कल्याण, कृषि एवं सिंचाई, तथा सूचना विभाग शामिल हैं |इन विभागों को ज़िम्मेदारी दी गई है कि वह संचारी रोगों की रोकथाम में मदद करें। इस दौरान साफ-सफाई एवं कोविड-19 को लेकर मास्क और उचित दूरी बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शासन की ओर से दिशा निर्देश प्राप्त हो चुके हैं जिसके तहत कार्य योजना बने जा रही जिसमे जनपद से लेकर ब्लाक तक के प्रशिक्षको का प्रशिक्षण, टास्क फ़ोर्स की बैठक, अन्तर्विभागीय बैठक, संवेदीकरण एवं माइक्रोप्लान पर कार्य किया जायेगा |उन्होंने बताया कि विगत वर्ष में सभी विभागों द्वारा मिलकर अभियान को सफल बनाने में कई कार्यक्रम जैसे शिक्षा विभाग ने स्कूल रैली, एस.एम्.सी बैठक, पंचायती राज विभाग ने शौचालय निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा प्रभात फेरी, ग्राम बैठक, नालियों की सफाई, नगर निगम द्वारा फोंगिंग आई.सी.डी.एस विभाग द्वारा कुपोषित बच्चो को एन.आर.सी को संदर्भित करना पशुपालन विभाग द्वारा सूकर पलकों का संवेदीकरण एवं कृषि विभाग द्वारा चूहों हेतु सवेदिकरण बैठकों का आयोजन किया गया

[3/25, 19:07] +91 99191 96696: *लेखपाल कानूनगो के कारनामे से परेशान पीड़िता ने लगाई डीएम से गुहार*

*हदबंदी में आराजी संख्या बदलकर लगाया रिपोर्ट जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश।*

*कौशाम्बी* जहाँ एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया भूमि को लेकर तरह तरह के कानून बना रहे है ताकि उनकी जनता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो सके वही दूसरी ओर खुद उनके ही कर्मचारी भ्रस्टाचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नही छोड़ रहे है।जिससे किसान मजदूर बेवजह परेशान हो रहे है

मामला करारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर सवरो का है।जहाँ मंकु पत्नी सुनील कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसने आराजी संख्या 585 रकबा 0.160 है0 में से 24/77 फिट जमीन को जरिये बैनामा क्रय किया है।जिसपर लगभग आधा मकान बन चुका है।विपक्षी जबरन ब्यवधान उत्पन्न कर रही है मंकु देवी ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर में हदबन्दी के लिये मुकदमा दाखिल किया ।दस माह बीतने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया उक्त प्रकरण में हल्का लेखपाल व कानूनगो द्वारा विपक्षी से साठ गाठ कर रिपोर्ट लगा दिया गया कि हदबन्दी कर ली गई है।खेल खेलते हुए दोनों ने 585 के स्थान पर आराजी संख्या 586 का रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह किया प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार मंझनपुर को जाँच के आदेश दिया है

 

Taza Khabar