कौशाम्बी25मई24*सीओ सहित सम्पूर्ण थाना पुलिस ने किया पैदल गस्त*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में शांति एवं सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले में थाना पुलिस द्वारा पैदल गस्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग की और संदिग्ध लोगों की तलाश की
क्षेत्राधिकारी चायल द्वारा थाना पिपरी पुलिस बल साथ थाना क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त किया गया तथा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी इसी तरह संपूर्ण जिले के संपूर्ण थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया गया लोगों को कानून का पालन करने की हिदायत दी गई पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों को चेक किया गया एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का ई-चालान किया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनके पालन हेतु जागरूक किया गया।

More Stories
मथुरा23मई26*यूपी-112 कर्मियों की कार्यदक्षता सुधार हेतु सम्मेलन आयोजित
अलीगढ़23मई26*लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न
मथुरा 22 मई 26 *HDB FINANCE औरंगाबाद में फर्जीवाड़ा आरोपी पर विधिक करवाई*