[25/11, 7:21 PM] +91 99560 44608: *जिला पंचायत सदस्य ने बेटी की शादी में दिया सहयोग*
*कौशांबी* जिला पंचायत सदस्य मीनू साहू के पति योगेश कुमार साहू ने बड़े लाल की बेटी सुषमा निवासी उजिहिनी खालसा की शादी में नगद आर्थिक और सामान का सहयोग किया है उन्होंने कहा कि निर्धनों की मदद करना उनका दायित्व है।
[25/11, 7:21 PM] +91 99560 44608: *केसरवानी ट्रस्ट को दिया आर्थिक सहयोग*
*कौशाम्बी* केशरवानी समाज के शुभचिंतक अझुवा कस्बा निवासी रमेश प्रसाद केसरवानी पुत्र जितेंद्र लाल केसरवानी अध्यक्ष केसरवानी वैश्य सभा अझुवा ने निर्धन परिवारों के सहायतार्थ केसरवानी वैश्य वेलफेयर ट्रस्ट कौशांबी में ग्यारह हजार रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की है।
[25/11, 7:21 PM] +91 99560 44608: *रेलवे गेट के पास बेसुध हालत में मिली बालिका*
*कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के जीवन गंज रेलवे गेट नंबर 10 के पास गुरुवार की सुबह एक बालिका बेहोशी की हालत में अस्त व्यस्त मिली है मामले की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दिया है मौके पर चौकी पुलिस पहुंची है और बेसुध बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है काफी प्रयास के बाद भी बालिका की शिनाख्त नहीं हो सकी है बालिका की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जाती है आशंका जताई जाती है कि किसी आपराधिक गैंग के जहरखुरानी का शिकार बालिका हुई है।
[25/11, 7:21 PM] +91 99560 44608: *शिव सागर सिंह चौहान बने क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी*
*कौशाम्बी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के रहने वाले शिव सागर सिंह चौहान को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने युवा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनयन किया है शिव सागर सिंह चौहान का मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने और प्रमुख राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने संयुक्त रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनयन किया है इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री ने उनसे अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा है कि वह तन मन धन से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन की गरिमा बनाए रखेंगे उन्होंने कहा कि अनुशासन का पालन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने में वह सहयोग करेंगे।

More Stories
सोनामुखी बंगाल 12 अप्रैल 26*पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सोनामुखी में किया विशाल जनसभा को संबोधित*
नैनीताल 12 अप्रैल 26*बिड़ला इंस्टीट्यूट, भीमताल में स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य आगाज
भागलपुर 12 अप्रैल 26**सुल्तानगंज पहुंचे मुख्य सचिव, अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का किया हवाई निरीक्षण।*