February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी25अगस्त*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल से कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी25अगस्त*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल से कौशाम्बी की खास खबरें

[25/08, 19:35] +91 99191 96696: *यमुना नदी का फिर बढ़ा जलस्तर,दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा,*

*कौशाम्बी।* जिले में यमुना नदी में पानी फिर से बढ़ने लगा है। दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में कभी भी आ सकते हैं।यमुना के किनारे बसे पिपरहटा गांव का बाढ़ के पानी से संपर्क टूट चुका है। चकपिनहा के रपटा के ऊपर से पानी जाने लगा है। यदि जलस्तर और बढ़ा तो लोगो से संपर्क यहां का भी टूट जाएगा। यमुना के उफान को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग बोरिया अपनी गृहस्थी का समान समेट कर ऊपर आने लगे हैं। यमुना नदी के कौशांबी थाना क्षेत्र में बसे कोसम खिराज बड़का गढ़वा हिसामबाद और पुराने बेरौचा गांव में यमुना नदी का पानी घुस गया है यमुना नदी के बाढ़ के पानी से दर्जनों घर प्रभावित है यमुना नदी के बाढ़ की यदि यही रफ्तार रही तो 2 दिन के भीतर सैकड़ों परिवार प्रभावित हो सकता है इसी तरह पिपरी थाना क्षेत्र पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र और सराय अकिल थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव यमुना नदी में बढ़े पानी से प्रभावित हैं

इसके पहले भी यमुना में बाढ़ के खतरे को देखते हुए डीएम सुजीत कुमार और एसपी हेमराज मीणा ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे

[25/08, 19:35] +91 99191 96696: *जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में चली लाठी कुल्हाड़ी तीन लहूलुहान*

*कौशाम्बी।* करारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत म्योहर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए देखते देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी कुल्हाड़ी निकल आई और जमकर लाठी कुल्हाड़ी चली इस हमले में दोनों पक्ष से 3 लोग लहूलुहान हैं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है इस विवादित जमीन का न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है जिस पर थानेदार ने भी रोक लगाई है लेकिन उसके बाद भी एक पक्ष निर्माण कर रहा था जिस पर दूसरा पक्ष निर्माण रोकने पहुंचा निर्माण रोकने को लेकर वाद विवाद शुरू हुआ और देखते-देखते दोनों पक्ष से लाठी कुल्हाड़ी चलने लगी मौके पर मौजूद लोगों ने बीच- बचाव किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गयी घटना बुधवार की देर शाम की है

जानकारी के मुताबिक म्योहर गांव निवासी मंजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह और पड़ोस के ही अवधेश तिवारी वा कमल नारायण पुत्र सियाराम से काफी दिनों से रास्ते में हो रहे निर्माण के लिए विवाद चला आ रहा है। मंजीत सिंह ने थाना करारी में इस विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया था जिसके तहत पुलिस प्रशासन में बीच में ही काम रुकवा दिया था, लेकिन बार-बार द्वितीय पक्ष अवधेश पुत्र सियाराम निर्माण कार्य कर रहे थे। प्रथम पक्ष मंजीत सिंह का कहना था कि रास्ते को छोड़कर जितनी जमीन उनकी है उस पर वह निर्माण कार्य कर लें और जो विवादित जमीन है उसमें निर्माण कार्य ना करें जब तक न्यायालय से निर्णय नहीं हो जाता है, इसके बावजूद द्वितीय पक्ष निर्माण कार्य करने लगे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले वाद विवाद शुरू हुआ उसके बाद कुल्हाड़ी लाठी से वार शुरू हो गया हमले में संजीत सिंह पुत्र जगदीश, मंजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह और मीकू पुत्र अवधेश तिवारी घायल हो गए

[25/08, 19:35] +91 99191 96696: *डीएम ने की आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा*

*शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेगी*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने विभिन्न अधिकारियों के स्तर पर लम्बित शिकायतों की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान न देने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायंेगी। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतकर्ता से वार्ता कर एवं मौके पर जाकर समयान्तर्गत निस्तारित किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये जिलाधिकारी ने थाना मंझनपुर एवं सैनी में अधिक संख्या में शिकायत लम्बित होने पर थानाध्यक्ष मंझनपुर एवं सैनी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने पर ईओ चरवा से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि 31 अगस्त के पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 रवि किशोर त्रिवेदी अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी एवं ई0-डीएम श्री कीर्त सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें

 

Taza Khabar