कौशाम्बी24सितम्बर25*एन डी कॉलोनी के दुर्गा पूजा पंडाल में श्री राम कथा का आयोजन*
*भरवारी कौशांबी* एन डी कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल भरवारी में श्री राम कथा के तृतीय दिवस की कथा श्रवण कर श्रोता अह्लादित हुए प्रयागराज से पधारे हुए मां कामाख्या के परम् उपासक नीरज स्वरूप महाराज जी के कृपा पात्र शिष्या कथा वाचिका प्रदेश अध्यक्ष देवी मीरा किशोरी जी मां कामाख्या उपासक ने शिव और पार्वती का विवाह उत्सव को धूमधाम से मनाया विवाह के बाद भगवान शिव पार्वती के कैलाश पर्वत पर पहुंचे माता पार्वती और भगवान शिव संवाद में साध्वी मीरा किशोरी जी ने कहा कि एक दिन माता पार्वती जी ने भगवान शिव से प्रश्न किया कि हे भगवान नारायण के जन्म के हेतू क्या है कृपा करके आप बताए भवन शिव नारायण के जन्म मुख्य पांच हेतू बताए जय विजय का उद्धार माता वृंदा का श्राप नारद श्राप मनु सतरूपा की तपस्या भानुप्रताप की कथा विश्व मोहिनी स्वयंवर नारद मोह प्रसंग का सुंदर वर्णन किया नारद मोह प्रसंग को सुनकर सभी श्रोता आनंदित हुए इस कथा में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा एडवोकेट,संजय तिवारी, राम लखन केसरवानी,अजय सेठ, राजेश सिंह गौतम, सी बी सिंह,मनीष तिवारी, सिद्धार्थ दुबे, विष्णु प्रकाश मिश्रा आदि भक्त उपस्थित रहे।
*राजू सक्सेना पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र भरवारी जनपद कौशांबी*

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 मार्च 26* ईरान के धर्मगुरु की शहादत पर पूर्णिया में उबाल: पप्पू यादव ने इजराइल और अमेरिका को दी चेतावनी
पूर्णिया 4 मार्च 26*पूर्णिया पुलिस की होली से पहले की तैयारी: शांति और सुरक्षा के लिए तैयार।*
शामली 4 मार्च 26*होली के त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने अपने दल बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया