July 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी24फरवरी24*थाना समाधान दिवस से गायब रहे लेखपाल परेशान रहे फरियादी*

कौशाम्बी24फरवरी24*थाना समाधान दिवस से गायब रहे लेखपाल परेशान रहे फरियादी*

कौशाम्बी24फरवरी24*थाना समाधान दिवस से गायब रहे लेखपाल परेशान रहे फरियादी*

*थाना समाधान दिवस से गायब रहने वाले लेखपालों को समाचार लिखे जाने तक उप जिलाधिकारी ने निलंबित कर सूचित नहीं किया है*

*कोखराज कौशाम्बी* मुख्यमंत्री की अति महत्वपूर्ण योजना थाना समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व निरीक्षकों की लापरवाही के चलते न्याय के लिए फरियादी भटकते रहे लेकिन उसके बाद थाना समाधान दिवस में राजस्व लेखपाल नहीं पहुंच सके हैं थाना समाधान दिवस से गायब रहने वाले लेखपालों को समाचार लिखे जाने तक उप जिलाधिकारी ने निलंबित कर सूचित नहीं किया है जिससे उनकी भी लापरवाही इस मामले में सामने उजागर हो रही है लेखपालों का यह कारनामा शासन विरोधी है और उस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया तो लेखपालों पर कठोर कार्रवाई हो सकती है बताते चलें कि शनिवार 24 फरवरी को कोखराज थाने में समाधान दिवस पर बिना कोई लेखपाल की उपस्थिति नही रही जमीन के विवाद से संबंधित न्याय की उम्मीद लेकर थाना पहुंचे फरियादियों को लेखपालों की अनुपस्थिति में न्याय नहीं मिल सका थाना समाधान दिवस के अवसर पर लेखपालों की बड़ी लापरवाही के बाद फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा थाना समाधान दिवस के मौके पर एसओ कोखराज इंद्र देव व इंस्पेक्टर राकेश कुमार व कानून गो सुरेंद्र की उपस्थिति में लोगों को सुना गया लेकिन लेखपालों के न होने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही राजस्व कानून गो के मौजूद होने के बाद राजस्व के मामलों का निस्तारण नहीं हो सका है जिससे कानून गो की भूमिका सवालों के घेरे में है और खबर लिखे जाने तक कानून गो ने भी उप जिला अधिकारी को लेखपालों की लापरवाही से अवगत कराते हुए उन पर निलंबन की सिफारिश नहीं की है।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.