July 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी24नवम्बर23*सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह के बन्धन में बधें 624 जोडे़*

कौशाम्बी24नवम्बर23*सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह के बन्धन में बधें 624 जोडे़*

कौशाम्बी24नवम्बर23*सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह के बन्धन में बधें 624 जोडे़*

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भरवारी में किया गया आयोजन*

*भरवारी कौशाम्बी* मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत शुक्रवार को भवन्स मेहता विद्याश्रम, भरवारी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 624 जोडे़ विवाह के बन्धन में बधें, जिसमें 05 जोड़े मुस्लिम समुदाय के भी सम्मिलित हैं सांसद श्री विनोद कुमार सोनकर, जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए परमपिता परमेश्वर से सफल एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम इतने भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित कराने के लिए सांसद विनोद सोनकर ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने नव-विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए ईश्वर से सफल एंव सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि केन्द्र में मोदी जी की एवं प्रदेश में योगी जी की ऐसी सरकार है, जहॉ देश की बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान कर देश का नाम पूरी दुनियॉ में गौरवान्वित करने का कार्य कर रहें हैं,

जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की महत्वाकॉक्षी योजना है, जिसके द्वारा जो परिवार अपने पुत्रियां के विवाह करने में सक्षम नहीं हैं, उन सभी के पुत्रियों का विवाह, इस योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कर किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनायें संचालित की जा रही है, इन योजनाओं के प्रति जागरूक होकर लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचाने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए सहायता राशि के रूप में 35000 (पैतीस हजार) रूपये कन्या के खाते में हस्तान्तरित की जाती है तथा विवाहित जोड़ों को विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री (कपडे़, विछिया, पायल, बर्तन, ट्राली बैग, दीवार घड़ी) दिया जाता है। प्रत्येक विवाहित जोड़े पर शादी व्यवस्था के लिए रूपये 06 हजार खर्च करने का प्रावधान है। इस प्रकार कुल 51 हजार रूपये प्रत्येक जोड़े पर व्यय किये जाने का प्राविधान है इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा शंकर लाल केसरवानी, यशपाल केसरी, प्रवेश केसरवानी, रत्ना केसरवानी, सोनिया राजपूत, श्रीमती शालिनी केसरी, ज्योति केसरवानी एवं गिरीश पाण्डेय आदि गणमान्य उपस्थित रहें।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.