कौशाम्बी22सितम्बर25*शारदीय नवरात्र के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं ने किया देवी माँ के दर्शन*
*कौशाम्बी* शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है मां के जयकारे से वातावरण गूंज रहा था जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही माता का दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचने लगे हैं पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं बच्चे भी मां के दर्शन को व्याकुल दिखाई पड़े हैं कड़ा धाम में शारदीय नवरात्र के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन किया है रात 10 बजे तक मां के दर्शन का कार्यक्रम चलता रहा भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था पुलिस विभाग ने किया था इसी तरह मंझनपुर मुख्यालय के प्राचीन दुर्गा मंदिर में भी नवरात्रि के पहले दिन मां के दर्शन के लिए महिला पुरुष भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है पश्चिम पूरब शरीरा के झारखंडी देवी के मंदिर में भी नवरात्रि के पर्व पर हजारों भक्तों ने मां का दर्शन कर पूजा अर्चन किया है इसके अलावा भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित देवी मां के मंदिरों में भक्तों ने पूजन अर्चन कर कल्याण की कामना की है

More Stories
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*