July 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी22नवम्बर23*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी22नवम्बर23*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

[22/11, 4:19 pm] +91 96951 62024: *कडा क्षेत्र में बिना परमीशन चल रही आरा मशीन, खत्म हो रही हरियाली*

*कड़ा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र व कडा धाम थाना क्षेत्र में बिना परमीशन के दर्जनों आरा मशीन बेखौफ तरीके से संचालित हो रही है।क्षेत्र में बेखौफ तरीके से हरे फलदार पेड़ काटे जा रहे हैं इसकी वजह से क्षेत्र की हरियाली खत्म होती जा रही है। दो माह पहले वन विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पुलिस व वन विभाग के कुछ लोगो की मिलीभगत से पेड़ का कटान कराया जा रहा है। इससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। दो दशक से बिना लाइसेंस के दारानगर टेढ़ी मोड़ के बीच आरा मशीन चल रही हैं बेखौफ लकड़ी माफिया हरे भरे पेड़ों को कटवाने का धंधा बना लिया है माफिया बेखौफ तरीके से सक्रिय है कार्रवाई होती नहीं दिख रही है केवल विभागीय ड्रामेबाजी कर शासन को गुमराह किया जा रहा है हरियाली नष्ट हो चुकी है आरा मशीन संचालक पर कब मुकदमा दर्ज कराया जाएगा या फिर वन विभाग के लोग अवैध मशीन संचालक में वसूली करने तक सीमित रहेंगे यह तमाम सवाल पूरी व्यवस्था पर खड़े हो रहे हैं पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्र में हरे पेड़ों का कटान बेखौफ तरीके से हो रहा है पूरे जिले की हरियाली को नष्ट किया जा रहा है लेकिन डीएफओ केवल मूक दर्शक बने हुए हैं पौधारोपण से लेकर बृक्षों की सुरक्षा में वन विभाग में बड़े खेल हुए है

[22/11, 4:28 pm] +91 80522 52356: *पुलिस अधीक्षक कौशांबी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत रखते हुए कई थाना प्रभारीओ का हुआ फेर बदल*
[22/11, 4:29 pm] +91 96216 39625: *विद्यालय के बगल में कूड़ा घर का निर्माण करवा रहा ग्राम प्रधान*

*कूड़ाघर निर्माण हो जाने के बाद बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य पर पड़ेगा गंभीर प्रभाव*

*कौशाम्बी।**मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा धरमपुर का मजरा सरैंचा कूटीपर में एक विद्यालय है उस विद्यालय में आस – पास के सैकड़ों की तादात में बच्चे पठन – पाठन के लिए आते हैं। विद्यालय के बगल में संकीर्ण मानसिकता का ग्राम प्रधान सार्वजनिक कूड़ाघर का निर्माण करवा रहा है। कूड़ा घर निर्माण हो जाने के बाद लोग कूड़ा घर में कूड़ा करकट और मृत पशु भी फेकेंगे जिससे काफी दुर्गंध उठेगी। दुर्गंध उठने से विद्यालय में पठन – पाठन करने वाले बच्चों का मन अध्ययन करने में नही लगेगा जिससे बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरे को भांपते हुए गांव के जागरूक लोग जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए ग्राम प्रधान के द्वारा विद्यालय के बगल में निर्माण कराए जा रहे कूड़ाघर पर आपत्ति जताई है। जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र लेकर अधिकारियों को जांच कर उचित कार्यवाही का निर्देश दिए हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई अधिकारी जांच करने के लिए नही पहुंच पाए हैं जिससे ग्रामीण लोग योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर तरह – तरह के सवाल उठा रहे हैं।

 

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.