कौशाम्बी22जुलाई26*सेंट जोसफ कान्वेंट का खंड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*
*आरटीई के तहत प्रवेशित छात्रों का किया सत्यापन*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* सेंट जोसफ कान्वेंट,कजीपुर का खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज हिना सिद्दीकी ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत प्रवेश प्राप्त छात्रों का भौतिक सत्यापन किया।जांच के दौरान सभी नव प्रवेशित छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं में नियमित रूप से अध्ययन करते हुए मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से सीधे संवाद कर विद्यालय में मिलने वाली शैक्षणिक सुविधाओं,पढ़ाई की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।
विद्यालय में मिल रही सुविधाओं पर बच्चों ने संतोष व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था एवं आरटीई के तहत प्रवेशित छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई।खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि आरटीई के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण से विद्यालय प्रबंधन में भी सक्रियता देखने को मिली।
More Stories
नई दिल्ली 15 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*