कौशाम्बी22अक्टूबर*माननीय विधायक ने 21 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को किया नियुक्ति पत्र वितरित*
*जनपद को मिले 21 प्राविधिक सहायक*
*कौशांबी।* उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा कृषि विभाग में 1863 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्टेªट स्थित सम्राट उदयन सभागार में किया गया तथा मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना गया।
माननीय विधायक मंझनपुर लाल बहादुर द्वारा जनपद कौशाम्बी हेतु नवचयनित 21 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। माननीय विधायक द्वारा नवचयनित प्राविधिक सहायकों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्यों का निर्वहन करने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक उदयभान सिंह गौतम एवं जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*राम प्रसाद गुप्ता प्रथा इंडिया न्यूज़ जिला संवाददाता जनपद कौशांबी 8429335501*

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_