March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी21मार्च*युवती के प्रेमी को पीट - पीटकर उतारा मौत के घाट*

कौशाम्बी21मार्च*युवती के प्रेमी को पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट*

कौशाम्बी21मार्च*युवती के प्रेमी को पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट*

*दो भाइयों पर प्राणघातक हमला एक की मौत दूसरा लहूलुहान*

*दो सगे भाई मीरपुर गांव आकर आए दिन अवैध तमंचा से फायरिंग कर फैलाते थे दहशत*

*कौशाम्बी।**पिपरी थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में अक्रोशित ग्रामीणों ने एक युवक को लाठी – डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पिपरी पुलिस ने गंभीर घायल युवक को इलाज हेतु सीएचसी चायल भेजा। हालत गंभीर होने के कारण घायल युवक को प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक युवक की लाश कब्जे में लेकर लिखा – पढ़ी कर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेजकर आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर एसपी कौशाम्बी हेमराज मीणा एवं क्षेत्राधिकारी चायल श्यामकांत ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किए।

घटनास्थल कौशाम्बी एवं प्रयागराज जनपद का बार्डर होने के कारण कौशाम्बी एवं प्रयागराज सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही। दो समुदाय के बीच का मामला देखते हुए मीरपुर गांव में फिर से कोई अप्रिय घटना ना घटे इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

जानकारी के मुताबिक पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के असरौली गांव निवासी दो सगे भाई जफर आलम व नूरआलम पुत्र जावेद अहमद गौकशी के मामले में विभिन्न थानों से वांछित चल रहे थे। उक्त लोगों का दिनभर घूमना और लोगों के बीच दहशत फैलाना पेशा बन गया था। इसी दौरान मीरपुर गांव की एक युवती से जफर आलम को प्रेम हो गया और उस युवती की नजर में अपने आपको हीरो साबित करने के लिए जफर आलम जब भी मीरपुर गांव में प्रवेश करता अवैध तमंचे से फायरिंग करने लगता था जिससे लोगों के बीच दहशत का माहौल बना रहता था।

ग्रामीणों के मुताबिक वह जब भी मीरपुर गांव में प्रवेश करते बेवजह अवैध तमंचा से फायरिंग करते हुए गांव से बाहर निकल जाते थे जिससे ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश भरा हुआ था। इसके पूर्व भी कई दफा उक्त दोनों युवक मीरपुर गांव में अवैध तमंचा से फायरिंग किए लेकिन किसी ने कानूनी कार्यवाही नही की जिससे उनका मनोबल बढ़ता गया और मीरपुर गांव आकर फिर से फायरिंग करना शुरू कर दिए जिससे आक्रोशित ग्रामीण लोग टूट पड़े और लाठी – डंडों से पीटकर जफर आलम उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र जावेद अहमद को मौत के घाट उतार दिया जबकि नूर आलम पुत्र जावेद अहमद गंभीर घायल है जिसका इलाज प्रयागराज के एसआरएन में चल रहा है।

*राजकुमार पत्रकार पूरामुफ्ती 9621639625*