कौशाम्बी21दिसम्बर23*नर्सिंग होम के कथित चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज के फिर हुई मौत*
*आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर किया धरना प्रदर्शन नारेबाजी*
*अपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नर्सिंग होम संचालक पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं*
*महेवाघाट* कौशाम्बी कथित चिकित्सकों की लापरवाही के चलते एक महिला मरीज की इलाज के दौरान पश्चिम शरीरा के एक अस्पताल में फिर मौत हो गई है महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं मौके पर तमाम लोगों के भीड़ लग गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है जिससे लोगों का आक्रोश और भड़क गया है अस्पताल किसके रहमोकरम पर चल रहा है आ कुशल लोग अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे हैं मानक के अनुसार अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं दिया गया है अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के मामले में एनजीटी के नियमों का भी पालन नहीं किया गया है सीएमओ कार्यालय के लिपिक की मेहरबानी पर अभिलेखों में हेरा फेरी कर गलत तरीके से अस्पताल को रजिस्ट्रेशन दे दिया गया है लेकिन महिला मरीज की मौत के बाद भी अस्पताल संचालक और कथित चिकित्सक को बचाने का भरसक प्रयास शुरू हो गया है
मंझनपुर तहसील के थाना पश्चिम शरीरा अंतर्गत बौली चम्पहा की महिला सरोज देवी उम्र 46 वर्ष पत्नी भोरे लाल की तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिए जीवन दान हॉस्पिटल पश्चिम शरीरा में 12 दिसम्बर को भर्ती कराया गया था इलाज और ऑपरेशन के नाम पर कथित डॉक्टर ने लाखों रुपए मरीज के परिजनों से लूट लिया लेकिन कथित चिकित्सकों की लापरवाही के चलते मरीज के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका और देखते-देखते महिला मरीज की अस्पताल में तड़प तड़प कर मौत हो गई इलाज के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही के चलते महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया अस्पताल संचालक और चिकित्सक पर तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन कथित चिकित्सक और नर्सिंग होम संचालक पर पश्चिम शरीरा पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नही हुई जिस पर महिला के परिजन लाश को लेकर मंझनपुर डीएम ऑफिस पहुँच गए अपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नर्सिंग होम संचालक पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
[21/12, 9:28 am] +91 96486 24949: *पशुबाड़े का ताला तोड़कर पांच बकरियां ले गए चोर*
*महेवाघाट कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में मंगलवार की रात पशुबाड़े का ताला तोड़कर चोर पांच बकरियां ले गए।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।गनेशपुर गाँव निवासी कुलदीप पाल पुत्र केदारपाल पशुपालन करके परिवार का भरण-पोषण करता है।मंगलवार की शाम पशुओं को मकान के पास बने पशुबाड़े में बांध दिया और घर आकर खाना खाने के बाद सो गया। सुबह जब पशुपालक पशुबाड़े पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। पशुबाड़े का ताला टूटा मिला व पांच बकरियां गायब मिली।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*रसूलपुर ब्यूर में खेली गई खून की होली दंपत्ति सहित तीन घायल*
मथुरा 4 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम ने अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या 4 मार्च 26*अयोध्या में होली की खुशियां मातम में बदली: सरयू नदी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत, एक बचाया गया