कौशाम्बी21जनवरी2023*धैर्य की परीक्षा न ले अधिकारी ,जिलाध्यक्ष।*
*राजू सिंह/जिला मीडिया प्रभारी/* भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि कौशाम्बी जिले के अधिकारी सही तरीके से कार्य के प्रति अपना फर्ज नही निभा रहे है।किसी भी समस्या को ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को औगत कराया जाता है और समाधान का समय भी दिया जाता है।लेकिन कौशाम्बी जिले के अधिकारी ज्ञापन को ठंडे बस्ते में डाल देते है।क्या कौशाम्बी के अधिकारी भानु संगठन की परीक्षा लेना चाहते है या फिर किसी बड़े आंदोलन का इंतजार कर रहे है।
अभी ताजा मामला चिरारी ग्राम के सार्वजनिक कुआ के दबंगो द्वारा कब्जा किये जाने का है।जिसके संबंध में ज्ञापन भी दिया गया लेकिन जिम्मेदारों के कान में जू तक नही रेंगते।आखिर माननीय योगी की सपनो को धूमिल करने में क्यों तुले है अधिकारी।कही धड़ल्ले से हरे पेड़ काटे जा रहे है।कही जमीन कब्जा हो रहा है।डॉक्टर अस्पताल छोड़ घर पर रहते है।ग्राम सभाओं में भ्रस्टाचार फैला हुआ है।
जिलाध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री से शिकायत करने का मन बना लिए है और उन्होंने कहा कि भानु संगठन की ओर से कौशाम्बी में भ्रस्टाचार में लिप्त अधिकारियों की शिकायत किया जाएगा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरदोई 20 मार्च 26*पिहानी: शांति और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज*
मथुरा 20 मार्च 26*अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 20 मार्च 26* दंगा व हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*