कौशाम्बी20फरवरी24*कृषकों को 05 दिवसीय किसान प्रशिक्षण बस को हरी झण्डी दिखाकर डीएम ने किया रवाना*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी राजेश कुमार राय द्वारा जनपद के जैविक खेती से जुड़े कृषकों को सरदार बल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान, प्रयागराज में आयोजित 05 दिवसीय किसान प्रशिक्षण एवं किसान मेला में एक्सपोजर विजिट कराये जाने के लिए हरी झण्डी दिखाकर बस को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
जिला परियोजना समन्वयक डा0 अखिलेश कुमार सिंह यूपीडास्प ने बताया कि यूपीडास्प द्वारा जैविक खेती योजना जनपद में संचालित की जा रही हैं। जैविक खेती को अपनाने के लिए कृषकों को विशेष प्रोत्साहन भी दिया जा रहा हैं। योजना में सहयोगी संस्था श्री राम साल्वेन्ट एक्सट्रेक्शन प्रा0लि0 द्वारा चयनित कृषकों, संस्था प्रभारी श्री मेंहदी हसन एवं एलआरपी सहित एक्सपोजर विजिट कराने के लिए भेजा गया। एक्सपोजर विजिट में कृषकों को जैविक खेती से जुड़े तकनीकी जानकारी प्राप्त करायी जायेंगी।

More Stories
हाथरस2अगस्त26* जैन ज्वैलर्स की भव्य ‘प्रियदर्शनी’ प्रदर्शनी | महिला उद्यमियों को मिला सम्मान, उमड़ी ग्राहकों की भीड़
नई दिल्ली2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
औरंगाबाद2अगस्त26*बिहार में हत्या से सनसनी, अधिकारी को सरेराह मारी गोली*