कौशाम्बी20दिसम्बर23*अधूरा रैन बसेरा निर्माण छोड़ भागा इलाहाबादी ठेकेदार,जिम्मेदार मौन*_
_*पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना में करोड़ों के बजट में जमकर की गई बंदर बांट*_
_*अझुवा कौशांबी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा को सन 2020 _ 2021 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल कर प्रदेश सरकार ने करोड़ों का बजट अवमुक्त किया जिसमे जिम्मेदारों ने जमकर बंदर बांट कर योजनाओं में खेल किया है जिसकी एक बानगी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में एक रैन बसेरे जिसकी लागत 11 लाख 11 हजार 722 रुपए निर्धारण कर निर्माण होना था लेकिन रैन बसेरे का आज तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है सामने दीवार,दरवाजा लगवा दिया लिंटर,फर्श आज भी नहीं पड़ा, यहां अलाव की भी कोई व्यवस्था नहीं है ।_
_प्रशासनिक आदेशों के अनुसार कोई भी जरूरत मंद ठंड से परेशान न हो रैन बसेरों का इसीलिए सरकार ने निर्माण करवाने का उद्देश रखा था लेकिन जिम्मेदार सिर्फ कमीशन बाजी में व्यस्त रहते हैं_
_वहीं नगर पंचायत कार्यालय कर्मी ने बताया रैन बसेरे निर्माण का अधूरा पेमेंट हुआ है जितना पेमेंट हुआ ठेकेदार ने उतना कार्य पूर्ण करवा दिया।अधिशाषी अधिकारी रश्मि सिंह ने बताया संबंधित ठेकेदार को नोटिस देकर शीघ्र कार्य पूर्ण करवाया जायेगा।_

More Stories
नई दिल्ली3अगस्त26*यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी किया..!!*
लखनऊ3अगस्त26*डीपीसी में देरी से लेखपाल नाराज, पांच अगस्त से आंदोलन का किया एलान*
अयोध्या3अगस्त26*पवित्र सावन माह के पहले सोमवार पर अयोध्या में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर।