कौशाम्बी20जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें
[20/06, 7:37 pm] +91 99191 96696: *सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन 29 जुलाई से 03 अगस्त तक*
*कौशाम्बी।* सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा हैं।यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधी/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने देते हुए आमजन को विशेष लोक अदालत का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
[20/06, 7:37 pm] +91 99191 96696: *मा0 उप मुख्यमंत्री जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम*
*कौशाम्बी।* प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी दिनांक 21 जून 2024 को पूर्वान्ह 11ः30 मॉ शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा पहुॅचेंगे। तत्पश्चात पार्टी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों/कार्यकर्ताओं से संवाद करने के पश्चात मा0 उप मुख्यमंत्री जी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे उप मुख्यमंत्री जी अपरान्ह 04ः15 बजे हेलीपैड बाबू सिंह डिग्री कॉलेज परिसर, सयारा से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
[20/06, 7:37 pm] +91 99191 96696: *प्रदेश के राज्यमंत्री कारागार/प्रभारी मंत्री का जनपद भ्रमण कार्यक्रम*
*कौशाम्बी।* प्रदेश के राज्यमंत्री कारागार प्रभारी मंत्री सुरेश राही दिनांक 20.06.2024 को सांय 06 बजे शीतला देवी गेस्ट हाउस, कड़ा पहुॅचेंगे। तत्पश्चात मा0 प्रभारी मंत्री जी 18ः15 बजे विकास खण्ड कड़ा के ग्राम पंचायत का भ्रमण करेंगे।
प्रभारी मंत्री दिनांक 21.06.2024 को प्रातः 06 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम टेंवा में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।प्रभारी मंत्री पूर्वान्ह 10 बजे ड्रग्स वेयर हाउस एवं 10ः30 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे प्रभारी मंत्री पूर्वान्ह 11ः30 बजे सम्राट उदयन सभागार में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री अपरान्ह 03 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
[20/06, 8:03 pm] +91 98391 01290: *जुवरा नारा एवं खुझा अफजलपुरवारी से मंझनपुर होकर प्रयागराज तक रोडवेज बस चलवाई जाए…अजय सोनी*
*नई रोडवेज बसों के संचालन को लेकर सकिपा शुक्रवार को करेगी प्रदर्शन, सौपेगी ज्ञापन*
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी शुक्रवार 21 जून को रोडवेज की नई बसों के संचालन को लेकर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मंझनपुर का घेराव करेगी और रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को एक ज्ञापन सौपेगी, ऐसी जानकारी पार्टी नेता अजय सोनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। इस संबंध में अजय सोनी ने बताया कि कौशांबी जिले के सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों जुवरा से नारा चौराहा, दुवरा चौराहा, मंझनपुर होकर एवं खुझा, अफजलपुरवारी से उदहिन बुजुर्ग चौराहा, तुलसीपुर, मंझनपुर होकर प्रयागराज तक नई रोडवेज बस के संचालन हेतु 21 जून शुक्रवार समय 12 बजे से क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक (रोडवेज) मंझनपुर का घेराव किया जाएगा और क्षेत्रीय प्रबंधक (रोडवेज) को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें उक्त मार्गों से होकर नई रोडवेज बस चलवाने के लिए परिवहन विभग से मांग की जाएगी।
गौरतलब है कि समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी पिछले करीब एक साल से सिराथू ब्लॉक के ग्राम जुवरा, नारा से दुवरा चौराहा, मंझनपुर होकर एवं खूझा, अफजलपुरवारी से उदहिन बुजुर्ग चौराहा, तुलसीपुर, मंझनपुर होकर प्रयागराज तक नई रोडवेज बस चलवाने हेतु संघर्षरत हैं। और इस मामले में रोडवेज के प्रयागराज मंडल के प्रबंधक को ज्ञापन देकर मांग भी कर चुके हैं। साथ ही जिला प्रशासन कौशांबी से भी कई बार नई रोडवेज बस चलवाने की मांग किया है।
[20/06, 8:03 pm] +91 98391 01290: *महामाया राजकीय महाविद्यालय में ऑनलाइन व्याख्यान सत्र का आयोजन*
*कौशाम्बी* महामाया राजकीय महाविद्यालय कौशांबी में समाज कल्याण निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी पखवाड़ा के तहत् आज दिनांक 20/06/2024 को एक ऑनलाइन व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान सत्र का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से किया गया। अपने उद्बोधन सत्र में प्राचार्य द्वारा छात्र/छात्राओं को नशा मुक्ति हेतु जागरूकता का प्रसार करने का संकल्प दिलाया।व्याख्यान सत्र के विशिष्ट वक्ता डॉ रमेश चंद्रा ने अपने व्याख्यान में छात्र/छात्राओं को नशे की लत से होने वाली हानि से अवगत कराते हुए कहा कि आज देश की युवा पीढ़ी इसकी शिकार हो रही है और इससे बचने का उपाय हमारी दृढ़ इच्छा शक्ति है।इस व्याख्यान सत्र के दूसरे विशिष्ट वक्ता डॉ अजय कुमार ने अपने व्याख्यान में बताया की शुरू में व्यक्ति शौक वश मादक पदार्थों का सेवन करता है और धीरे धीरे वह इसकी गिरफ्त में चलता चला जाता है। मादक पदार्थ मनुष्य के तंत्रिका तंत्र को ही नियंत्रण में कर लेता है और व्यक्ति धीरे धीरे नशे का आदि बन जाता है। अतः हमें नशे जैसे बेहद घातक शौक से बचना चाहिए और लोगों को भी इससे बचाने का प्रयास करना चाहिए।इस व्याख्यान सत्र के अन्य विशिष्ट वक्ता डॉ तरित अग्रवाल ने नशा पर नियंत्रण रखने के सुझाव दिए की सरकार को मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले संगठनों पर नियंत्रण करना होगा। साथ ही युवा पीढ़ी को इससे बचाने के लिए उनमें जागरूकता का प्रसार करना होगा। इस व्याख्यान सत्र के मुख्य वक्ता डॉ अनिल कुमार ने अपने वक्तव्य में छात्र/ छात्राओं को बताया कि नशे का हानिकारक प्रभाव हमारे समाज पर किस प्रकार पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारे देश में मादक पदार्थों के सेवन से कैंसर, हेपेटाइटिस, जैसी घातक बीमारियां बढ़ती जा रही है । इन्होंने बताया की भारत में लाखों लोगों की मृत्यु नशे की वजह से हो जाती है। और इससे बचने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति और संकल्प ही है। इस ऑनलाइन व्याख्यान सत्र का आयोजन और संचालन महाविद्यालय की रेंजर प्रभारी डॉ रीता दयाल द्वारा किया गया। इस व्याख्यान सत्र में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण,कर्मचारीगण और छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।
[20/06, 8:19 pm] +91 99191 60604: *किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर युवक हुआ रफू चक्कर*
*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की प्रेमिका किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर 17 जून की दोपहर प्रेमी युवक फरार हो गया काफी समय बीत जाने के बाद जब बालिका घर पर नहीं दिखाई दी तो बालिका के घर वालो ने बालिका की खोजबीन करना शुरू किया खोजबीन करने पर पता चला कि गांव का राजेश अपने साथ किशोरी को लेकर फरार हो गया हैं जब किशोरी की माँ फरार लड़के के घर वालो को उलहना देने गई हैं तो महिला के साथ गली गलौज देते हुए मारपीट भी किया हैं महिला ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी है
[20/06, 8:32 pm] +91 96216 39625: *उपनिरीक्षक ने सैलून संचालक को पीटा मामला सीसीटीवी में कैद*
*कौशांबी।**करारी थाना क्षेत्र के सूर्या पेट्रोल पंप के पास सैलून संचालक को एक उपनिरीक्षक ने जमकर पीट दिया मारपीट का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया सैलून संचालक ने मारपीट करने वाले उपनिरीक्षक के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। एसपी ने मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेकर जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिए हैं। युवक के ऊपर विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लग रहा था। युवक का आरोप है कि युवक के ऊपर आरोप लगाने वाले को एक लाख रुपए दिलाकर दारोगा ने उस मामले में समझौता करा चुके हैं। सैलून संचालक युवक दारोगा धर्मेंद्र वर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवक 20 हजार नगद और बियर मंगाने का दारोगा पर आरोप लगा रहा है। पीड़ित सफीक अहमद ने एसपी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
[20/06, 8:32 pm] +91 88401 88542: *मुंशी और ठेकेदार ने मिलकर भट्ठा मजदूर को पीटा*
*महगांव कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लोहरा स्थित एक ईंट भट्ठे में प्रयागराज जनपद के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी रितेश उर्फ गोरेलाल पुत्र राम किशुन ईट भट्ठे में मजदूरी का काम करते हैं 20 जून को मजदूरी मांगने पर भट्ठा के मुंशी और ठेकेदारों ने भट्ठा मजदूर रितेश को बेरहमी से पीट दिया है जिससे वह लहू लुहान हो गया है भट्ठा मजदूर की पिटाई के बाद मौके पर तमाम मजदूर की भीड़ एकत्रित हो गई घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है।
[20/06, 8:54 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: Big Breking
*यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में हुए पेपर लीक मामले मे परीक्षा कराने की जिम्मेदारी गुजरात की प्राइवेट कंपनी एजुटेस्ट को दी गई थी!!*
*उसे तो अब ब्लैक लिस्ट कर दिया गया लेकिन उसका मालिक विनीत आर्य अमेरिका भाग गया है!!*
[20/06, 8:56 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *अवैध लाल,नीली बत्ती और हूटर पर यूपी पुलिस का एक्शन, 1 करोड़ से ऊपर लगाया फाइन*
लखनऊ।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद अवैध लाल,नीली बत्ती और हूटर शायरन के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।यूपी पुलिस ने कानून तोड़ने वाले ऐसे लोगों पर कार्रवाई करते हुए 1 हफ्ते के अंदर ही 1 करोड़ से अधिक रूपए फाइन के रूप में वसूल किया है। आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने 11 से 18 जून के बीच यूपी में अवैध लाल,नीली बत्ती और हूटर सायरन के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक करोड़ तीन लाख तेइस हज़ार नौ सौ रुपये फाइन की वसूली की है।
यूपी पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूपी में अवैध लाल,नीली बत्ती और हूटर सायरन के खिलाफ चलाए गए अभियान में 11 जून से 18 जून तक 2,75,472 वाहन चेक किए गए हैं। इन सभी वाहन चालकों या मालिकों से एक करोड़ से अधिक रूपए वसूल किए गए हैं।
*लाल नीली बत्ती व हूटर सायरन के विरूद्ध की गयी कार्यवाही का विवरण*
चेक किये गये वाहनों की संख्या- 85738
चालान- 3900
शमन शुल्क- 3486900
*दो पहिया वाहन,चार पहिया वाहनो पर पुलिस कलर्स का प्रयोग किये जाने के विरूद्ध की गयी कार्यवाही का विवरण*
चेक किये गये वाहनों की संख्या- 101043
चालान- 9356
शमन शुल्क- 4558000
*दो पहिया वाहन,चार पहिया वाहनों पर उत्तर प्रदेश शासन और भारत सरकार (अनुबंधित वाहनों को छोड़कर) लिखे जाने के विरूद्ध की गयी कार्यवाही का विवरण*
चेक किये गये वाहनों की संख्या- 88691
चालान- 6608
शमन शुल्क- 2279000
[20/06, 8:58 pm] +91 88401 88542: *बालिका का हाथ पकड़ कर खींच रहा था युवक विरोध करने पर परिजनों से अभद्रता*
*महगांव कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहनी खालसा गांव की एक बालिका का हाथ पकड़कर पड़ोस का मोनू पुत्र मूलचंद खींच रहा था बालिका ने विरोध किया युवक इसके पहले भी कई बार बालिका को खींचकर ले जाने का प्रयास युवक कर चुका है इसी मामले को लेकर पहले भी कई बार गाली गलौज मारपीट हो चुकी है 20 जून को जब बालिका का हाथ पकड़कर युवक खींच रहा था तो विरोध करने के बाद युवक और उसके परिवार के लोगों ने बालिका के घर पहुंचकर बालिका की माँ और परिवार के लोगों को गाली गलौज किया है धमकी दिया है और कहां है कि कही शिकायत किया था तुम्हें जान से मार डालेंगे मामले की सूचना पीड़ित परिवार द्वारा संदीपन घाट थाना पुलिस को दी गई है।
[20/06, 8:59 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *पीसीएस अधिकारी की गाड़ी से बत्ती-हूटर उतरवाने वाले दारोगा को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर,वाहवाही लूटने के लिए बनाया था वीडियो*
बाराबंकी।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद अवैध लाल-नीली बत्ती और हूटर शायरन के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।यूपी में अवैध लाल-नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ियों पर एक्शन लिया जा रहा है।इस क्रम में बाराबंकी में एक पीसीएस अधिकारी की पर्सनल गाड़ी से भी लाल-नीली बत्ती और हूटर हटाने का काम किया गया।हालांकि इस दौरान अधिकारी गाड़ी में मौजूद नहीं थीं।इस कार्रवाई को ट्रैफिक पुलिस और नगर कोतवाली पुलिस ने अंजाम दिया। घटना का वीडियो भी बनाया गया,जिसके बाद अब दारोगा के खिलाफ एक्शन ले लिया गया।
दरअसल बीती रात बाराबंकी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था तभी शहर के पटेल तिराहे से एक लाल-नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ी निकली तो उसे रुकवा लिया गया।गाड़ी में कोई अधिकारी नही था। ट्रैफिक पुलिस ने जब ड्राइवर से पूछताछ की तो वह अकड़ गया और बोला कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साहब की निजी गाड़ी है,जिसपर ट्रैफिक पुलिस और नगर कोतवाली पुलिस ने वीआईपी कल्चर के तहत लगी लाल-नीली बत्ती उतरवाकर गाड़ी का चालान कर दिया और हिदायत देते हुए गाड़ी को छोड़ दिया।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद चालान करने वाले दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया।अब ये मामला चर्चा में आ गया है।
*जानें पूरा मामला*
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान जिस गाड़ी को रोका था वो पीसीएस मधुमिता सिंह की गाड़ी थी। मधुमिता सिंह रामनगर तहसील में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (न्यायिक) पोस्टेड हैं। मधुमिता सिंह की गाड़ी पर बत्ती और हूटर लगा हुआ था,जिसे पुलिस ने उतरवा दिया।वाहवाही लूटने के चक्कर में पुलिसकर्मियों ने इसका वीडियो भी बना लिया,जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,जिसके चलते एसएसपी ने दो दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
*वायरल हुआ वीडियो तो एक्शन में आ गए अधिकारी*
पीसीएस अधिकारी मधुमिता सिंह की गाड़ी का चालान कटने और उसका वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा पर एक्शन ले लिया गया।एसएसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।मामले का एक लेटर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नगर कोतवाली में तैनात दारोगा विशुन कुमार शर्मा और आवास विकास चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह को लाइन हाजिर किए जाने की बात कही गई है।हालांकि इस पर पुलिस का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।इस बीच कुछ लोगों ने इस मामले में एक महिला आईएएस अधिकारी का नाम जोड़ दिया, जिसका डीएम कार्यालय ने खंडन किया और बताया कि इस नाम का कोई आईएएस अधिकारी जिले में नहीं है।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी में कोई आईएएस या पीसीएस अधिकारी नहीं बैठा हुआ था।ये एक पीसीएस अधिकारी की गाड़ी थी, जो कि एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट के पद पर हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने नॉर्मल चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकी थी।ये चेकिंग यातायात सप्ताह के चलते की जा रही थी। जिले में कोई भी आईएएस दिव्या सिंह के नाम कार्यरत नहीं है। कुछ लोगों ने भ्रामक खबर फैलाई है।
[20/06, 9:00 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *योगी सरकार का अफसरों को फरमान,न अखबार में लेख लिखें, न टीवी-रेडियो पर बोलें,लेनी होगी परमिशन*
लखनऊ।योगी सरकार ने अपने अफसरों और कर्मचारियों के लिए नई मीडिया गाइडलाइंस जारी की है।अब अफसरों को किसी भी मीडिया माध्यम पर कुछ कहने या लिखने से पहले सरकार से इजाज़त लेनी होगी।आदेश में कहा गया है कि जिसको भी मीडिया में कुछ बोलना है उसको सरकार से इस बात की परमिशन लेनी होगी।बिना परमिशन के कोई भी सरकारी अफसर कुछ भी पोस्ट या लिख नहीं सकता।
सोशल मीडिया के लिए भी नियम तय कर दिए गए हैं।नया शासनादेश बुधवार रात जारी किया गया,जिसमें सख्ती से कहा गया है की हर अफसर को इस आचरण नियमावली का पालन करना होगा।आदेश में कहा गया है कि बिना मंजूरी लिए अखबार में किसी भी तरह का कोई लेख न लिखें, टीवी रेडियो पर न बोलें, साथ ही सोशल मीडिया पर भी न लिखें।
*जानें क्या कहती है अधिसूचना*
अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी द्वारा जारी शासनादेश में कहा गया है की प्रदेश के सरकारी कार्मचारियों के आचरण को विनियमित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की आचरण नियमावली, 1956 प्रभावी है।इस आचरण नियमावली के नियम-3(2) में यह व्यवस्था है कि हर एक सरकारी कर्मचारी सभी समयों पर, व्यवहार और आचरण को विनियमित करने वाले अन्तर्निहित शासकीय आदेशों के अनुसार आचरण करेगा।इसके अलावा नियमावली के नियम-6, 7 और 9 में समाचार पत्रों या रेडियों से सम्बन्ध रखने और सरकार की आलोचना आदि के सम्बन्ध में प्राविधान किए गए हैं।
*जानें किस तरह के मीडिया पर लागू होंगे आदेश*
इस आदेश में साफतौर पर कहा गया है कि कोई भी अधिकारी बिना किसी शासनादेश या फिर मंजूरी के किसी भी तरह के प्रसारण में भाग नहीं लेगा या किसी समाचार पत्र या पत्रिका को लेख नहीं भेजेगा और गुमनाम से अपने नाम में या किसी अन्य व्यक्ति के नाम में, किसी समाचार पत्र या पत्रिका को कोई पत्र नहीं लिखेगा।हालांकि इस आदेश में ये बात भी कही गई है कि ऐसे प्रसारण या ऐसे लेख जो केवल साहित्यिक, कलात्मक या वैज्ञानिक हों, के लिए किसी तरह के स्वीकृति-पत्र को प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होगी।इस आदेश के अंडर प्रिन्ट मीडिया (समाचार पत्र-पत्रिकाएं इत्यादि), इलेक्ट्रानिक मीडिया (रेडियो और न्यूज चैनल इत्यादि), सोशल मीडिया (फेसबूक, एक्स (पूर्व में ट्विटर) वाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि और डिजिटल मीडिया (समाचार पोर्टल इत्यादि) शामिल हैं।
[20/06, 9:05 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *सीएम योगी बोले- हर परिवार के पास हो फैमिली आईडी, हर जरूरत को पूरा करने का बनेगी माध्यम*
लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के प्रत्येक परिवार इकाई को जारी की जा रही परिवार आईडी प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ सभी परिवारों को उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीएम योगी ने कहा कि हर परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक परिवार के न्यूनतम एक सदस्य को रोजगार-सेवायोजन से जोड़ने के संकल्प के क्रम में प्रदेश मे परिवार आईडी जारी की जा रही है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में निवासरत लगभग 3.60 करोड़ परिवार के 15.07 करोड़ लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पा रहे हैं। इन परिवारों की राशन कार्ड संख्या ही फैमिली आईडी है जबकि एक लाख से अधिक गैर राशन कार्ड धारकों को फैमिली आईडी जारी की जा चुकी है।
सीएम योगी ने कहा कि ऐसे परिवार जो कि राशन कार्ड धारक नहीं है, उनके लिए https://familyid.up.gov.in पर पंजीयन कर परिवार आईडी प्राप्त करने की व्यवस्था है। इस योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रदेश का कोई भी परिवार इससे वंचित न रहे। सीएम ने कहा कि परिवार आईडी से हर वंचित और गरीब को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। ये ईज़ ऑफ लिविंग और गुड गवर्नेंस का आधार बनेगा।
सीएम योगी ने कहा कि एक परिवार-एक पहचान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट पहचान जारी की जा रही है, जिससे राज्य की परिवार इकाइयों का एक लाइव व्यापक डेटाबेस स्थापित होगा। यह डेटाबेस लाभार्थीपरक योजनाओं के बेहतर प्रबंधन, समयबद्ध लक्ष्यीकरण, पारदर्शी संचालन एवं योजना का शत-प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और आम जनता को सरकारी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था के सरलीकरण में सहायक होगा।
सीएम योगी ने कहा कि परिवार आईडी प्रदेश के सभी परिवारों के लिए है। 25 करोड़ जनता को इसका लाभ मिलना चाहिए। परिवार आईडी के माध्यम से प्राप्त एकीकृत डेटाबेस के आधार पर रोजगार से वंचित परिवारों का चिन्हांकन कर उन्हें रोजगार के समुचित अवसर प्राथमिकता पर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
सीएम योगी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित 76 योजनाओं और सेवाओं को फैमिली आईडी से लिंक किया जा चुका है। अवशेष सभी लाभार्थीपरक योजनाओं को परिवार आईडी से लिंकेज किया जाए। केन्द्र सरकार के सहयोग से संचालित समस्त योजनाओं का डेटाबेस प्राप्त कर उसे परिवार कल्याण पास बुक एवं फैमिली आईडी से जोड़ा जाना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि सभी लाभार्थीपरक (DBT) योजनाओं और सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन में आधार आवेदन एवं आधार अधिप्रमाणन अनिवार्य किया जाना चाहिए। इस तरह फैमिली आईडी का कवरेज बढ़ाने में सहायता मिलेगी। सीएम ने कहा कि आईटीआई,पॉलिटेक्निक एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में नए प्रवेश के समय आधार ऑथेंटिकेशन कराएं, तदोपरान्त परिवार आईडी से लिंकेज किया जाए। जाति और आय प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक देरी न हो। इस प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए।
सीएम योगी ने कहा कि हर एक परिवार को मिल रहे शासकीय योजनाओं के लाभ का पूरा विवरण दर्शाते हुए परिवार का पासबुक भी तैयार कराया जाए। पास-बुक और परिवार आईडी जारी करने से पूर्व परिवार के संबंध में सभी जानकारी को विधिवत प्रमाणित किया जाए। सभी संबंधित विभाग इसमें सहयोग करें।

More Stories
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा” के तहत सुलतानपुर पुलिस का मानवीय चेहरा:
सुल्तानपुर27 फ़रवरी 26*दिल्ली शराब घोटाले का केस कोर्ट द्वारा बन्द किये जाने पर आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान-
सुल्तानपुर 27फ़रवरी26*डीएम अमेठी ने किया सीजेएम अदालत में सरेंडर,मिली सशर्त बेल*