कौशाम्बी20जून24*तस्करी कर ले जाए जा रहे 28 गोवंश को पुलिस ने किया बरामद*
*कंटेनर में ठूंस ठूंस कर गौवंश भरे गए थे तमाम गौवंश घायल थे जिनका पशु चिकित्सक ने उपचार किया है*
*अझुवा कौशांबी* राष्ट्रीय राजमार्ग से जा रहे कंटेनर से सैनी कोतवाली पुलिस ने 28 गौवंश बरामद कर कड़ा ब्लॉक के उचरावा गौशाला में भेज दिया है।
सैनी कोतवाली पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली की एक कंटेनर में गौवंशो को ले जाया जा रहा है सूचना मिलते ही अझुवा चौकी पुलिस और सैनी कोतवाली पुलिस कमासिन के पुल के पास कंटेनर को धर दबोचने में कामयाब हुई ।कंटेनर ड्राइवर नुसरत पुत्र सराफी ने बताया कि वह गौवंश लादकर एटा से बिहार जा रहा था ।कंटेनर को लेकर पुलिस कड़ा ब्लॉक के मौलवीपुर उचरावा गांव गौशाला में गोवंश को छोड़ दिया गया कंटेनर में ठूंस ठूंस कर गौवंश भरे गए थे तमाम गौवंश घायल थे जिनका पशु चिकित्सक ने उपचार किया है ।ड्राइवर और कंटेनर को पुलिस हिरासत में लेकर पूंछ तांछ में जुटी थी एक तस्कर कंटेनर में और था जो फरार हो गया है।

More Stories
सुल्तानपुर 27फ़रवरी26*डीएम अमेठी ने किया सीजेएम अदालत में सरेंडर,मिली सशर्त बेल*
लखनऊ 27 फ़रवरी 25*मुख्यमंत्री योगी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*ग्राम चकपिनाह में ग्राम चौपाल लगाकर कृषकों की समस्याओ को सुना*