कौशाम्बी2सितम्बर25*संकल्प’’ हब फाॅर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना में महिलाओं को किया गया जागरूक*
*कौशांबी* महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘‘संकल्प’’ हब फाॅर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अन्तर्गत सितम्बर माह में 10 दिवसीय (दिनांक 02.09.2025 से 12.09.2025) विशेष जागरूकता कार्यक्रम ग्राम पंचायत देवरा के पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट अंजू द्विवेदी ने महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता व आत्मनिर्भरता तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही सामाजिक नीतियों से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाये जाने की विस्तृत जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में अभियान का प्रमुख उद्देश्य तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महिलापरक योजनाओं एवं नीतियों के विषय में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला हेल्प लाईन व महिलाओं बालिकाओं से सम्बंधित कानून व योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि के बारे में जानकारी दी गयी। बाल श्रम,बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण आदि विषयों पर चर्चा की गई कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर,जेंडर स्पेशलिस्ट अंजू द्विवेदी, जेंडर स्पेशलिस्ट उमा साहू, आशा शिव सिंह, पंचायत सहायक मीना देवी,समूह सखी रामादेवी बीसी सखी शकुन देवी महिलाएं एवं बालिकाएं आदि मौजूद रहीं।

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*”उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल , ” इकाई के तत्वाधान में आयोजित हुआ ईद मिलन एवं होली मिलन समारोह
लखनऊ 29 मार्च 26*सैकड़ो व्यापारियों को नोटिस दिए जाने के विरोध में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
कानपुर नगर 29 मार्च 26*पाठकपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास मां काली जी का विशाल भंडारा सम्पन्न हुआ