कौशाम्बी2मई25*ग्राम प्रधान कानेमई की अनोखी पहल*
*कौशाम्बी* धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में बोर्ड परीक्षा 2025 में इंटरमीडिएट में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर जनपद कौशांबी को गौरवान्वित करने वाली छात्रा अनुष्का सिंह व हाईस्कूल में जनपद कौशांबी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मानसी पटेल के साथ साथ जिला टॉप 10 सूची में सम्मिलित धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के 19 छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को आज शुक्रवार को प्रातः विद्यालय प्रांगण में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कानेमई शिव प्रकाश राजपूत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया व आगामी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रामकिरण त्रिपाठी एवं शिक्षकों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव प्रकाश राजपूत द्वारा छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के लिये भूरि-भूरि प्रशंसा की।
More Stories
पूर्णिया बिहार12अक्टूबर26* पूर्णिया में दुर्गापूजा को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड में,महापौर ने पूजा समितियों के साथ की बैठक*
पूर्णिया बिहार 12 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में डीएम का दरबार, 36 फरियादियों की सुनी गई पुकार –
मथुरा 12 अक्टूबर 26* नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*