August 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी2जुलाई26*जल-जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश*

कौशाम्बी2जुलाई26*जल-जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश*

कौशाम्बी2जुलाई26*जल-जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश*

*कार्य में लापरवाही पाए जाने पर थर्ड पार्टी टी.पी.आई. के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश*

*जिलाधिकारी ने की जल निगम, सिंचाई विभाग एवं नलकूप विभाग के कार्यों की समीक्षा रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश*

*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने गुरुवार को उदयन सभागार में जल निगम,नलकूप एवं सिंचाई विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।जिलाधिकारी ने जल-जीवन मिशन के अंतर्गत ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य, पाइपलाइन बिछाने का कार्य, गृह संयोजन एवं पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क के मरम्मत कार्य की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता, जल निगम तथा फर्म जे.एम.सी. एवं बाबा जी.ए. इन्फ्रा. को और लेबर बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पाए जाने पर अधिशासी अभियंता,जल निगम से कहा कि फर्मों के विरूद्ध जुर्माना आदि कार्यवाही किया जाए जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर थर्ड पार्टी टी.पी.आई. के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता,जल निगम से कहा कि जिन गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है, उन गांवों में सड़क मरम्मत का शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क को मोटरेबल करा दिया जाए।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता,सिंचाई से संचालित पम्पों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को रोस्टर के अनुसार संचालित नहरों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता नलकूप को यान्त्रिक दोष/विद्युत दोष के कारण बन्द नलकूपों को शीघ्र क्रियाशील करने के भी निर्देश दिए।बैठक में अधिशासी अभियंता,जल निगम ने बताया कि जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में 275 पेयजल परियोजनाओं में से 211 पेयजल परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है।

Taza Khabar