April 18, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी19जून*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

कौशाम्बी19जून*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[6/19, 17:57] +91 94504 05335: *चूने के गोदाम में पहुंचा बारिश का पानी उठने लगा धुंआ अवसर तलाश रहे जिम्मेदार*

*मंझनपुर नगर पालिका के गोदाम में लगी आग फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बुझाई आग*

*कौशाम्बी* किसी विशेष अवसर पर नगर क्षेत्र में चूना छिड़काव करने के लिए मंझनपुर नगर पालिका स्थित गोदाम में चूने का भंडारण किया गया था शनिवार की दोपहर बाद पानी बरसने लगा और चूने के गोदाम में पानी पहुंच गया जिससे चूने में धुआं उठने लगा गोदाम में उड़ते धुआं को देखकर नगर पालिका के कर्मचारी और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई है मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर चूने के धुंए को शांत कराया है हालांकि इस धुंए के पीछे भी नगर पालिका के बेईमान अफसर अवसर की तलाश में लग गए हैं इसको वह बड़ी घटना का रूप देना चाहते हैं और नगरपालिका के जिम्मेदार अवसर की सोच के तहत अधिकारियों को भी गुमराह करने में लगे हैं चूने में पानी जाने से उठने वाले धुंए को शार्ट सर्किट से बताया जाने लगा है इस मामले में भी नगरपालिका के बेईमान अधिकारियों की बद नियति फिर सामने आने लग गयी है चूने के धुए पर नगरपालिका के बेईमान अफसर अवसर की खोज में लग गए हैं और नगरपालिका का बड़ा नुकसान बताने में लगे हैं जब कि चूने के धुएं के प्रेशर से गोदाम का शटर फट कर बाहर आ गया था। फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने जब पानी डालकर आग बुझाई तो खौलता हुआ चूना और बिलीचिंग पाउडर बाहर बहने लगा जिससे फ़ायर कर्मचारियों को धुंए पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है।

[6/19, 18:43] +91 95549 78900: *यूपी बोर्ड परीक्षा में दुर्गा देवी के छात्र ने कौशांबी में किया टॉप*

*कौशांबी* का टापर आकाश दीप बनेगा सॉफ्टवेयर इंजीनियर: डिस्टिक टॉपर के स्कूल देगे उसे मुफ्त स्टडी मटेरियल, पिता बोले-सपना था बेटे को प्रोफेसर बनाउगा, लेकिन बेटा इंजीनियर बनाना चाहता है तो पूरा करूंगा उसका सपना

*कौशांबी*। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के नतीजे घोषित हो चुके है। इन्ही नतीजो मे कौशांबी जिले के ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कालेज मे पढ़ने वाले होनहार छात्र आकाश दीप सिंह ने 94॰83 प्रतिशत अंक हासिल कर डिस्टिक टॉप किया है। टापर आकाश दीप का सपना है कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन कर एक ऐसा एप्लीकेशन (स्टडी मटेरियल) तैयार करे। जिससे वो छात्र छात्राए भी टॉप कर सके जिनके पास हुनर और प्रतिभा होते हुए भी सफलता हासिल करने मे चूक जाते है। टॉपर आकाश के सपने को जान उसके कालेज के प्रिंसिपल ने तत्काल कालेज की ओर से उसकी इंटर की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा कर दी है।

*मूलतः फ़तेहपुर जिले* के गोपालपुर धाता के रहने वाले उदयभान सिंह पेशे से जिला कचहरी मे अधिवक्ता है। उनकी पत्नी हेमा देवी एक कुशल ग्रहणी होने के साथ अधिवक्ता है। उनके 2 बच्चे है। एक आकाश दीप सिंह जिसने हाई स्कूल की परीक्षा मे जिले मे अपने होनहार होने का लोहा मनवाया है। दूसरी बेटी जो अभी 7वीं मे पढ़ाई करती है। शिक्षित परिवार होने के नाते पढ़ाई का मर्म परिवार को पता है। लिहाजा आकाश दीप सिंह बताते है कि वह परीक्षा के नतीजे आने से पहले काफी नर्वस था कि पता नहीं वह माँ पिता की उम्मीदों पर खरा उतार पाएगा या नहीं। नतीजे आने के बाद परिवार मे खुशी का माहौल है। आकाश दीप सिंह के मुताबिक टॉप करना उनकी पहली सीढ़ी है। वह एक ऐसा इंजीनियर बनाना चाहते है जो उन होनहार बच्चो के प्रतिभा को निखार कर आगे ला सके जो किसी न किसी छोटी की समस्या से सफलता की सीढ़ी चढ़ने से चूक जाते है। वह ऐसा एप्लीकेशन तैयार कर एक नए समाज की स्थापना करना चाहते है जिसमे कोई भी पिछली पंक्ति मे न खड़ा दिखाई पड़े। आकाश दीप सिंह के पसंदीदा सब्जेक्ट मैथ फिजिक्स है। जिसमे उसके शत प्रतिशत अंक आए है। उसके सबसे कमजोर विषय एसएसटी और आर्ट्स है। जिसमे उसके कम अंक हासिल हुये है।

आकाश दीप की बात से प्रभावित उनके प्रिंसिपल चुन्नी लाल ने तत्काल घोषणा कर दी कि वह आकाश को इंटर की पढ़ाई का स्टडी मटेरियल निःशुल्क उपलब्ध कराएगे। उसके साथ ही उसे विध्यालय मे किसी भी अध्यापक से किसी भी समय अपने डाउट्स क्लीयर करने की अनुमति होगी। प्रिंसिपल चुन्नी लाल ने बताया। पिछले 5 सालो मे उनके विध्यालय मे पहली बार किसी बच्चे से डिस्टिक के टॉप कर विद्यालय और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। पिता उदय भान ने बताया, उन्होने अपने बेटे का नाम आकाश दीप रख कर कोई गलती नहीं की। आज उसने अपने नाम के अर्थ को सार्थक कर दिया है। वह बेटे के लिए प्रोफेसर जैसा सम्मानित भविष्य का सपना सहोए थे। लेकिन आज उन्हे जानकारी हुई कि बेटा इंजीनियर बनाना चाहता है अब बेटे का सपना पूरा करना उनका प्रमुख सपना है। जिसके लिए अब वह दोगुनी ताकत से मेहनत करेगे।

[6/19, 18:43] +91 95549 78900: *निरोधात्मक कार्यवाही में 15 अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना करारी से पांच थाना सराय अकिल से चार थाना कोखराज से चार थाना मोहब्बतपुर पइन्सा से दो कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया है

[6/19, 18:43] +91 95549 78900: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम मे जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले 101 वाहनों का ई चालान किया गया व एक वाहन का चालान कर 500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया तथा 04 वाहनों को सीज किया गया

[6/19, 18:54] Anil: *वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना कोखराज पुलिस बल द्वारा वाछित अभियुक्त अकित उर्फ छोटू पुत्र कमलेश गुप्ता निवासी उमरछा थाना कोखराज को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
*
[6/19, 18:54] Anil: *वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना कोखराज पुलिस बल द्वारा वाछित अभियुक्त अकित उर्फ छोटू पुत्र कमलेश गुप्ता निवासी उमरछा थाना कोखराज को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
*
[6/19, 19:18] +91 96216 39625: *पांच वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।**जिले में अलग – अलग थानों द्वारा पांच अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त अश्वनी त्रिपाठी पुत्र बलराम प्रसाद त्रिपाठी निवासी बरुआ थाना पश्चिम शरीरा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

इसी प्रकार थाना महेवाघाट पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त जयचन्द पुत्र गालजार निवासी शाहपुर थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

इसी प्रकार थाना कौशाम्बी पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त भोला पुत्र मनोहर पासी निवासी कायमपुर थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

इसी प्रकार थाना सराय अकिल पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त कैलाश चिकवा पुत्र नकऊ निवासी भगोतीगंज व रामचन्द्र पुत्र चौबे निवासी पहलू का पुरवा थाना सराय अकिल को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

*राजकुमार पत्रकार पूरामुफ्ती 9621639625*

About The Author