कौशाम्बी19अप्रैल *सर्च ऑपरेशन के बाद भी लेडी डॉन का नहीं लगा सुराग*
*अतीक अहमद की फरार पत्नी लेडी डॉन शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* प्रयागराज शहर में हुए बहु चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहे अतीक अहमद की फरार पत्नी लेडी डॉन शाइस्ता परवीन की तलाश में कौशाम्बी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है।इनमिया लेडी डॉन शाइस्ता परवीन के गंगा की तराई में छुपे होने की आशंका पर कौशांबी पुलिस ने कोखराज और सांदीपन घाट थाना क्षेत्र के इलाके में बुधवार की शाम को सर्च ऑपरेशन चलाया भारी पुलिस फोर्स के साथ अफसर इलाके में छापामार कार्रवाई करते हैं लेकिन लेडी डॉन का सुराग नहीं लग सका एएसपी समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सर्च आपरेशन चलाया गया
फरार शाइस्ता परवीन की तलाश में जिले की कई थाना की फोर्स एवं सीओ ने ड्रोन कैमरे से सर्च किया पुलिस टीम ने वीरान घरों की तलाशी ली। संदिग्ध लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की पुलिस टीम ने दो से तीन किमी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। शाइस्ता परवीन की खोज में पुलिस टीम द्वारा कोखराज एवं संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे और लेडी डॉन पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ सकी है
[19/04, 10:01 pm] +91 94504 05335: *स्काउट में आदर्श सिंह तो गाइड में जागृति शुक्ला ने मारी बाजी*
*बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*
*कौशाम्बी* श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा मंझनपुर कौशांबी में संपन्न कराई गई बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता में स्काउट में आदर्श सिंह कृषक इंटर कॉलेज हिनौता तो गाइड में जागृति शुक्ला विद्या भारती पब्लिक स्कूल इमली गांव ने बाजी मारी विजेता प्रतिभागी प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जिला मुख्यायुक्त /जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानंद यादव, जिला कमिश्नर स्काउट सी एल सरोज प्रतियोगिता का परिणाम जारी किया। स्काउट विंग में आदर्श सिंह कृषक इंटर कॉलेज हिनौता को पहला स्थान सुमित कुमार ओझा एम बी कान्वेंट एंड स्कूल ओसा दूसरे व अरविंद कुमार धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार तीसरे स्थान में रहे। गाइड विंग में जागृति शुक्ला
विद्या भारती पब्लिक स्कूल पहला स्थान, सत्या पांडे विद्या भारती पब्लिक स्कूल इमली गांव दूसरा स्थान व वंशिका सिंह एम बी कान्वेंट एंड स्कूल ओसा तीसरा स्थान रही। कब विंग में माता प्रसाद इंटर कॉलेज टिकरा मोवई के आयुष सिंह राजपूत पहला, सिद्धार्थ शर्मा दूसरा व अंशु विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बुलबुल विंग माता प्रसाद इंटर कॉलेज टिकरा मोवई के दिव्या पहला राधिका दूसरे व यशी पांडेय तीसरे स्थान पर रही। रोवर विंग मे महामाया राजकीय महाविद्यालय ओसा के अरुण कुमार पहला स्थान, शिवम कुमार दूसरे व हिमांशु तीसरे स्थान पर है। पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त यह प्रतिभागी प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे जिला मुख्यायुक्त/ जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी कहां की जिले के छात्र-छात्राएं मेधावी है प्रदेश स्तरीय परीक्षा में भी कौशांबी का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान जिला संगठन कमिश्नर स्काउट श्याम बाबू यादव मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26 *टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, आमजनों को दी गई जागरूकता
बांदा21 फरवरी 26* गौशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख का, लेकिन गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री ही नहीं
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव