कौशाम्बी19अप्रैल*चायल ब्लाक परिसर में स्वास्थ मेला का हुआ आयोजन*
*कौशाम्बी।* चायल ब्लॉक परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिलीप प्रजापति मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशाम्बी मुक्तेश द्विवेदी चायल चिकित्सा प्रभारी, खंड विकास अधिकारी विमल प्रकाश पाण्डेय खंड शिक्षा अधिकारी मनोज पाण्डेय आदि मौजूद रहे
आयोजित स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया , विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा स्वास्थ्य के साथ आजीविका मिशन के माध्यम से स्वरोजगार हेतु उन्मुख समूहों ने भी अपना प्रस्तुतिकरण किया, कृषिमान महिला समूह द्वारा निर्मित देसी बरिया, दाल एवं समर्पण समूह द्वारा निर्मित वस्त्रो का प्रस्तुतियां हुई।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण