कौशाम्बी19अप्रैल*अनियंत्रित ऑटो पलटी एक की मौत कई लहूलुहान*
*कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी पावर हाउस के पास अनियंत्रित ऑटो सड़क पर पलट गई है हादसे में ऑटो में बैठी सवारियां ऑटो के नीचे दब गई हैं आनन-फानन में आसपास के लोगों ने ऑटो को सीधा कराकर सवारियों को बाहर निकाला तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी और कई महिलाएं घायल हैं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे की जानकारी परिवार तक पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया है
घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार को सवारी लेकर ऑटो सराय अकिल जा रहा था जैसे ही ऑटो मनौरी पावर हाउस के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया इस हादसे में सरांय अकिल थाना क्षेत्र के तरना गांव निवासी अरविन्द कुमार पुत्र वंशी लाल की ऑटो में दब जाने से मौके पर मौत हो गई है बताया जाता है कि वह रोजी रोटी के सिलसिले में दो महीने पहले बम्बई गया था बम्बई से वह बुधवार को अपने घर वापस जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई है हादसे में सुशीला देवी पत्नी पप्पू ,सवित्री देवी पत्नी शिवप्रसाद सहित कई लोग घायल हैं स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है गंभीर हालत होने पर दो महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

More Stories
लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 16 अप्रैल26 मिल्लिया कान्वेंट ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में सब पास, 25 टॉपर 90% के पार*
मेरठ17 अप्रैल 26*प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ छात्र नेता BSA से मिलने गए*