कौशाम्बी19अगस्त25* छात्रों का प्रयागराज मंडल में क़ायम रहा दबदबा सामान्य प्रतियोगिता में लहराया परचम*
*कौशाम्बी* शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए पहचाने जाने वाले श्री भूतनाथ मौनी स्वामी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लौगावा कुम्हियांवा के छात्रों ने एक बार फिर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।मंडल स्तर पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में इस विद्यालय के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की, जिससे न सिर्फ विद्यालय परिवार बल्कि पूरे जनपद में खुशी की लहर है।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टॉप थ्री में दो स्थान हाल ही में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में विपुल शुक्ल प्रथम वा अनुपम पाण्डेय ने प्रयागराज मंडल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी असाधारण क्षमता का परिचय दिया।यह प्रतिभा दर्शाती है कि विद्यालय का शैक्षणिक स्तर कितना मजबूत है, जहाँ एक ही संस्थान के दो छात्र शीर्ष दो स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देता है, जहाँ पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है प्रतियोगिता की तैयारी करा रहे डॉ अनुज शुक्ल ने छात्रों की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, हम सब शिक्षकों के लगन और अनुशासन का परिणाम है। यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में एक सकारात्मक माहौल बना है और उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में भी ये छात्र इसी तरह की सफलताएँ हासिल कर अपने गुरुजनों और माता-पिता का तथा विद्यालय का नाम रोशन करेंगे
More Stories
मुजफ्फरनगर: 16 अक्टूबर 26 विजय वर्मा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26 राजपाल सैनी की सपा में वापसी, भाजपा छोड़ फिर बदली राजनीतिक राह,,
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*