कौशाम्बी19अक्टूबर23*समसपुर के ऐतिहासिक दंगल में वैशाली रही चैम्पियन*
*कौशाम्बी।* चायल तहसील के समसपुर का दो दिवसीय ऐतिहासिक एवं पौराणिक इनामी दंगल का आयोजन गुरुवार को किया गया। दूर दराज के पहलवानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दर्जनों पहलवानों ने अपनी – अपनी कला का प्रदर्शन दिखाया। वैशाली दिल्ली व राज बहादुर जालौन के बीच 24 सौ रूपए में कुश्ती हुई जिसमें वैशाली विजयी हुई , मनराज काजू व शुभम् पंजाब के बीच 22 सौ रूपए में कुश्ती हुई जिसमें मनराज विजयी हुए, नवनीत सैय्यद सरावां व संजय फतेहपुर के बीच 18 सौ रूपए में कुश्ती हुई जिसमें नवनीत विजयी हुए, संतोष पडेरी व अकबर अम्बारी के बीच 16 सौ रूपए में कुश्ती हुई जिसमें संतोष विजयी हुए। ग्राम प्रधान पति आशीष कुमार पाण्डेय ने दंगल का आयोजन किया। निर्णायक के रूप में दिलीप कुमार पाण्डेय व शेरे यादव रहे। शुक्रवार को ईनामी दंगल का आयोजन करा कर समापन किया जाएगा। प्रमुख रूप से केशरी पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, सोमप्रकाश पाण्डेय, गुड्डू ग्राम प्रधान,बलवंत यादव, लल्ला सिंह यादव, राज पाण्डेय,अनुरूद्ध पाण्डेय,ललानी गुप्ता,जेपी गौतम, सन्त लाल,अनुल उपाध्याय, चिरौंजी लाल आदि हजारों लोग उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान पति आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले इनामी दंगल में चैम्पियनशिप चांदी की शील्ड दी जाएगी।

More Stories
लखनऊ7 अप्रैल 26*लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम, 7 अप्रैल से बारिश के आसार
नई दिल्ली 7 अप्रैल 26*इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट!
लखनऊ 7 अप्रैल 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का मौसम अपडेट