कौशाम्बी18सितम्बर23*गड्डो में तब्दील है टेवा धाता मार्ग*
*कौशांबी* योगी सरकार बार-बार सड़कों को गड्डा मुक्त करने का निर्देश दे रही लेकिन जिले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में सफल होते नहीं दिख रहे हैं मंझनपुर तहसील के टेवा चौराहे से नवोदय विद्यालय होते हुए धाता को जाने वाली सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं सड़कों पर सफर करना जोखिम भरा है इस सड़क पर आए दिन लोगों के वाहन खराब होते हैं और लोग गिरकर चोटाहिल हो रहे हैं लेकिन उसके बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों के मरम्मत के लिए तैयार नहीं दिखाई पड़ते हैं बताया जाता है कि कुछ महीने पहले सड़क की मरम्मत कराई गई थी और सरकारी खजाने से लाखों की रकम निकाले गए थे लेकिन घटिया निर्माण के चलते समय से पहले यह सड़क खराब हो गई जिससे अधिकारी खराब सड़क को फिर मरम्मत करा करके अपने भ्रष्टाचार की पोल नहीं खोलना चाहते हैं जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही हैं इलाके के लोगों ने शासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए घटिया सड़क निर्माण की जांच कर दोषी अधिकारियों ठेकेदारों को दंडित किए जाने और खराब सड़क की फिर से मरम्मत कराया जाने की मांग की है
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
More Stories
मुजफ्फरनगर, 25 सितंबर 26*भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर टाउन हॉल से निकली भव्य ध्वज यात्रा
मुजफ्फरनगर 25 सितंबर 26 आंख के ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
मुजफ्फरनगर, 25 सितंबर 26*भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर टाउन हॉल से निकली भव्य ध्वज यात्रा