कौशाम्बी18मई26*घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता किला हाईस्कूल की छात्रा का शव*
*शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज में घर के अंदर फांसी के फंदे से हाईस्कूल की छात्रा का शव लटकता हुआ मिला है बालिका का शव मिलने से हड़कंप मच गया,परिजनों ने बेटी के शव को फंदे से लटकता हुआ देखा तो कोहराम मच गया जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा की हाईस्कूल में पढ़ने वाली रुचि पुत्री फूलचंद्र प्रजापति का शव घर के कमरे के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला है बालिका का शव मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी, जबकि उसके परिजन किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे।बताया जा रहा है कि जब परिवार के लोग वापस घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया,जहां छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

More Stories
लखनऊ19अगस्त26* ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों का अंतिम रिजल्ट*
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर19अगस्त26*हैलेट में ढाई माह से मेडिकल ठप, आश्वासन के नाम पर औपचारिकता