कौशाम्बी18फरवरी*सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना*
*करारी कौशाम्बी* समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन निर्मल ने क्षेत्र के तमाम स्थानों पर सभा आयोजित कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाने की जहां मतदाताओं से अपील की है वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर कुठाराघात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है और वह जाति धर्म की राजनीति कर सत्ता हथियाना चाहती है उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए रामकरन निर्मल ने कहा कि जनता सब जानती है और भाजपा सरकार के झूठे वादे पर इस बार मतदाता नहीं आएंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मतदाता सबक सिखाएंगे
मंझनपुर विधान सभा क्षेत्र के गुवारा बरई बंधवा पिंडरा सहबनपुर सहित कई गांव में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल ने नुक्कड़ सभा कर के तीनों विधान सभा प्रत्याशी को जिताने की अपील किया इस दौरान जगह-जगह पर प्रदेश अध्यक्ष का समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया कार्यक्रम में मुख्य अथिति डॉ राम करन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष खलीक अहमद निक्के इस्तेखार अहमद सैफ़ी प्रमोद यादव ओम नाथ बिंद ऊधोश्याम यादव मसूद अहमद लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव पूर्व प्रधान शिव मोहन श्री पाल पाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुफरान अहमद रमजान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

More Stories
नई दिल्ली25जून26* PM मोदी से मुलाकात के बाद अमेजन ने खोला खजाना, भारत आएंगे ₹1220000000000, बनाया बड़ा प्लान_*
लखनऊ25जून26*राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अम्बुज वर्मा को गिरफ्तार किया!!
गोण्डा 25जून26*सरकार के दावों को खोखला करते नजर आ रहे गोंडा विद्युत विभाग के अधिकारी*