कौशाम्बी18फरवरी*महाशिवरात्रि पर्व पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़*
*कौशांबी* महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिरों में पूजन अर्चन के पूर्व गंगा नदी के पवित्र जल में स्नान करने के लिए भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी है जिले में विभिन्न गंगा घाटों पर भक्तों ने गंगा नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाई है इसी तरह यमुना नदी के विभिन्न घाटों में भी भक्तों ने यमुना के पवित्र जल में डुबकी लगाई है गंगा और यमुना नदी के विभिन्न घाट में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शनिवार के दिन भोर से ही गंगा स्नान करने वाले महिला पुरुष के साथ-साथ बूढ़े बच्चों की भीड़ लगी रही दोपहर तक गंगा यमुना के घाट में स्नान करने वाले भक्तों का आना जाना लगा रहा गंगा स्नान करने के बाद भक्तों ने शिवालय में धूप दीप नैवेद्य पूजन सामग्री प्रसाद अर्पित कर विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चन कर देश के कल्याण की कामना की गंगा यमुना नदी में स्नान करने के चलते सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरे जिले की पुलिस गंगा यमुना के घाट से लेकर पूरे दिन चौराहों और प्रमुख नगर क्षेत्र में व्यवस्था का संचालन करने में ब्यस्त रही जिससे कहीं किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो सकी।

More Stories
कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना
लखीमपुर खीरी1 मई 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें