[17/12, 7:38 PM] +91 99560 64409: *02 किलो 800 ग्राम नाजायाज गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशांबी।* थाना सैनी पुलिस उप निरीक्षक राकेश राय मय हमराह पुलिस बल द्वारा 01 नफर अभियुक्त बचोली सिंह s/o लल्ला सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी रामपुर धमावा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को रामपुर धमावा प्राईमरी स्कूल धाता सिराथू रोड से गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायाज गांजा बरामद होने पर मु0अ0सं0 369/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
*कौशांबी।* थाना सराय अकिल पुलिस उप निरीक्षक अजीत सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा 01 नफर अभियुक्त सिकन्दर सिंह पुत्र स्व0 रामसेवक उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी ग्राम बलीपुर टाटा थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को मुखबिर की सूचना पर सरैया पुलिया के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 700 ग्राम नाजायाज गांजा बरामद होने पर मु0अ0सं0 446/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
*रिपोर्टर संजय कुमार पटेल प्रथा इंडिया न्यूज़ जनपद सैनी कौशांबी 9956064409*
[17/12, 7:38 PM] +91 99560 64409: *03 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*
*कौशांबी।* थाना मंझनपुर पुलिस प्रभारी निरीक्षक प्रमेश कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 109/15 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त शिवराज पाल पुत्र लल्लू पाल निवासी ओशा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना सराय अकिल पुलिस उप निरीक्षक मिश्री लाल चौधरी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 11/17 धारा 354/323/504/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र राम लौटन निवासी ग्राम खोपा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना सराय अकिल पुलिस उप निरीक्षक मिश्री लाल चौधरी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 542/17 धारा 325/323/504/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त लालता प्रसाद पुत्र पुच्चा उर्फ जग्गू निवासी भखन्दा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*रिपोर्टर संजय कुमार पटेल प्रथा इंडिया न्यूज़ जनपद सैनी कौशांबी 9956064409*
[17/12, 7:38 PM] +91 99560 64409: *15 ली0 अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशांबी।* थाना सराय अकिल पुलिस उप निरीक्षक जनार्दन सिंह मह हमराह पुलिस बल द्वारा 01 नफर अभियुक्त अजीत कुशवाहा पुत्र राम चन्द्र कुशवाहा निवासी रक्सराई थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर कब्जे से 15 ली0 अवैध शराब बरामद होने पर मु0अ0सं0 447/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
*रिपोर्टर संजय कुमार पटेल प्रथा इंडिया न्यूज़ जनपद सैनी कौशांबी 9956064409*
[17/12, 7:38 PM] +91 99560 64409: *जनपद मे कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*
*जनपद मे लाकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में*
*कौशांबी।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रुप से बाहर घूमने/ मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध 50 बैरियर/नाकों एवं थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान दो-पहिया/चार पहिया वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 95 वाहनों का eचालान किया गया व 06 वाहनों से 3000 रू0/- सम्मन शूल्क वसूला गया।
*रिपोर्टर संजय कुमार पटेल प्रथा इंडिया न्यूज़ जनपद सैनी कौशांबी 9956064409*
[17/12, 7:38 PM] +91 99560 64409: *जिलाधिकारी ने धान खरीद केन्द्र मण्डी समिति, भरवारी एवं पी0सी0एफ0 केन्द्र, भरवारी का किया आकस्मिक निरीक्षण।*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने आज धान खरीद केन्द्र मण्डी समिति, भरवारी एवं पी0सी0एफ0 केन्द्र, भरवारी का आकस्मिक निरीक्षण किया जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान किसान से वार्ता कर टोकन एवं किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं है, आदि की जानकारी प्राप्त किया गया। उन्हांने जिला विपणन अधिकारी एवं विपणन निरीक्षक से एक दिन में कितने किसानों से धान क्रय होता है, बोरे की उपलब्धता किसानों को भुगतान की स्थिति तथा अब तक कितना खरीद किया गया आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपने सामने कुछ धान की बोरों का तौल कराया जो सही पाया गया।
जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र पर धान विक्रय कर चुके किसान -राजेन्द्र प्रसाद, महमूद अहमद, शिखर प्रताप सिंह, गजराज, आदर्श सिंह, राम मिलन एवं गजाधर प्रसाद सिंह के मोबाइल नम्बर पर वार्ता करवाकर कितना धान विक्रय किया गया एवं भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने पर किसानों द्वारा बताया गया कि भुगतान समय पर हो गया है एवं जितना धान विक्रय बताया गया, उसका अंकन भी रजिस्टर में सही पाया गया। उन्हांने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाय कि धान खरीद के सम्बन्ध में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये तथा लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद सुनिश्चित किया जाय।
*राम प्रसाद गुप्ता टीवी उदय विभोर न्यूज़ ब्यूरो चीफ कौशांबी।8429335501*
[17/12, 7:38 PM] +91 99560 64409: *जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में सम्राट उद्यन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई।*
*कौशांबी।* बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एम0ओ0आई0सी0 को निर्देश दिये कि किसी भी मरीज से पैसे लेने की िंशकायत न आने पाये तथा अगर कोई स्टाफ पैसे लेता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय, अन्यथा सम्बन्धित एम0ओ0आई0सी0 के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि ठीक प्रकार से कार्य न करने वाली आशाओं की सूची उपलब्ध करा दिया जाय, जिससे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा सकें। उन्होंने संस्थागत प्रसव पर विशेष ध्यान देने तथा आशाओं का भुगतान समय से करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने ब्लाकवार क्रियाशील प्रसव केन्द्रों की समीक्षा के दौरान कहा कि और प्रसव केन्द्र बनाये जाने के कार्य में तेजी लायी जाय। उन्होंने नियमित ठीकाकरण एवं कोविड-19 ठीकारण में प्रगति लाने तथा ब्लाकवार कैम्प का आयोजन कर दिव्यांग बच्चों का प्रमाण पत्र बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने फागिंग की कार्यवाही नियमित किये जाने तथा पोषण पुनर्वास केन्द्र में अपेक्षित बच्चों को और अधिक लाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को लाभान्वित किया जा सकें। उन्होंने गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के0सी0राय0 सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थें।
*राम प्रसाद गुप्ता टीवी उदय विभोर न्यूज़ ब्यूरो चीफ कौशांबी।8429335501*
[17/12, 7:38 PM] +91 99560 64409: *भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न।*
*कौशांबी।* अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्राट उद्यन सभागार में भूतपूर्व सैनिकों एंव उनके आश्रितों की समस्याओं के सम्बन्ध में सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी के समक्ष चार शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से दो शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष शिकायतों का सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन नजमुल हुदा ने कहा कि जनपद के भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु जनपद में एक अस्पताल में चिकित्सा हेतु ई0सी0एच0एस0 की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु उनके द्वारा मिलेट्री अस्पताल को पत्र भेजा गया है। जल्द ही भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर रियाज अहमद श्रीधर मिश्रा, व भूतपूर्व सैनिक समिति के सदस्य सुबेदार शारदा प्रसाद बर्मा, हवलदार अगें्रज सिंह आदि भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
*राम प्रसाद गुप्ता टीवी उदय विभोर न्यूज़ ब्यूरो चीफ कौशांबी।8429335501*
[17/12, 8:57 PM] +91 84000 70190: *कोविड की तीसरी लहर के लिए चौथी मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन*
*टेढ़ी मोड़ /कौशांबी* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में स्थापित कोविड एल्वन प्लस मे पीकू से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें शासन के निर्देशानुसार नोडल अधिकारियों को भेजकर चेक लिस्ट के माध्यम से कमियों को दूर करने के लिए अभ्यास का आयोजन करते हुए अनुश्रवण किया गया कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में 50 सैया युक्त कोविड एल् -1 प्लस में 12 पीकू के संबंधित बेडो को आरक्षित किया गया है और 28 ऑक्सीजन युक्त कंसंट्रेटर संचालित बेड हैं 50 बेडो में ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य किया जा चुका है और ऑक्सीजन प्लांट का पीएसए सिस्टम इंस्टॉल हो गया है
दवाओं की उपलब्धता के बारे में द्वारा दवा की उपलब्धता चेक किया गया और जो दवाइयां अभी उपलब्ध नहीं है उनको मांग पत्र देकर मंगाने के लिए निर्देशित किया गया
इस अभ्यास में एक गंभीर रोगी को एंबुलेंस के द्वारा लाकर उसके मैनेजमेंट की कार्यशैली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा की टीम के द्वारा करते हुए नोडल अधिकार ने अनुश्रवण और ऑक्सीजन सपोर्ट देने में मात्र 2 मिनट लगे जिससे ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित हो गई
मॉक ड्रिल का अनुश्रवण डब्ल्यूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ आलोक द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ नीरज सिंह के निर्देशन में डॉ सुभाष डॉ वंदना सिंह, वीरेंद्र सिंह ,प्रदीप सिंह, आर के पांडे, गुरवीर सिंह, सोनम देवी, युवराज सिंह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया
*रिपोर्टर…*
*धर्मेंद्र सोनकर अखंड भारत संदेश टेढ़ी मोड़ शहजादपुर जनपद कौशांबी8400070190*
[17/12, 8:58 PM] +91 84000 70190: *कोविड वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए सीएचसी कड़ा ने शुरू की अनूठी पहल*
*टेढ़ी मोड़/ कौशांबी* कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए सीएचसी कड़ा द्वारा अनूठी पहल शुरू की गयी है।कोविड वैक्सीनेशन को गति देने के लिए अब सीएचसी की टीम द्वारा जिन गांवो में वैक्सीनेशन कैम्प लगाया जाएगा उस गांव में वैक्सीनेशन के पूर्व गांव के प्रभावशाली लोगों के साथ जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।शुक्रवार को सीएचसी प्रभारी डॉ नीरज सिंह के निर्देशन में अस्पताल परिसर से एक जनजागरूकता रैली निकाली गयी।इस दौरान अधीक्षक डॉ नीरज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।जागरूकता रैली द्वारा अस्पताल क्षेत्र के कई गांवों में जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के फ़ायदे बताते हुए उन्हें समय से अपनी डोज़ लगवाने के लिए जागरूक किया गया साथ ही लोगों को कोविड वैक्सीन से सम्बंधित तमाम जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।अस्पताल परिसर से निकली जागरूकता रैली विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के पश्चात पुनः अस्पताल परिसर पर आकर समाप्त हुई।इस मौके पर डब्ल्यूएचओ ब्लाक मानीटर केएन दुबे,यूनिसेफ बीएमसी हिना खान, बीसीपीएम रोहिणी त्रिपाठी, बीपीएम प्रदीप सिंह, महिला चिकित्सक डॉ प्रतिभा गुप्ता, रवि कुमार पाण्डेय, विमला देवी, रीता देवी सहित तमाम आशा बहुएं, आँगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
*रिपोर्टर….*
*धर्मेंद्र सोनकर पत्रकार अखंड* *भारत संदेश टेढ़ी मोड़ सहजादपुर जनपद कौशांबी8400070190*
[17/12, 9:30 PM] +91 99191 96696: *कोविड संक्रमण प्रबंधन पर हुयी मॉकड्रिल*
*अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का हुआ निरीक्षण गंभीर रोगियों की आरटीपीसीआर की जाँच अब कौशांबी में भी उपलब्ध होगी*
*जल्द स्थापित होगा लैब, प्रतिदिन दो सौ की जाँच होगी संभव*
*कौशांबी* कोविड की तीसरी लहर की संभावना और ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तैयारियां शुरू कर चुका है अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार संभावित कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए शुक्रवार को राज्य नोडल अधिकारी ने आलमचंद व बीएसएल-2 लैब का निरिक्षण किया वही दूसरी और कड़ा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर अलोक कुमार ने कोविड मॉक ड्रिल कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया।
राज्य नोडल अधिकारी डॉ एमके सिंह (संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) ने जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ॰ यश अग्रवाल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमचंद कोविड एल-1 अस्पताल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में अधीक्षक डॉ॰ सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ अभिषेक कुमार व डॉ ज्योति मिश्रा कि मौजूदगी में अस्पताल में मौजूद चिकित्सा व्यवस्थाओं को परखा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के.सी राय ने बताया कि संभावित कोविड-19 की तैयारियों को परखने के लिए राज्य स्तर से नोडल नामित हुए हैं । ताकि पूरी गतिविधि का उचित मूल्यांकन हो सके। सभी अधिकारी मॉकड्रिल का पर्यवेक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। मॉकड्रिल से आपात स्थिति में तैयारियों का आंकलन करने में बहुत मदद मिलती है। मॉकड्रिल के बाद सभी नोडल अधिकारी जो रिपोर्ट देंगे उसके आधार पर यदि कोई कमी पायी जाती है तो व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जायेगा ।
तैयारियां दुरुस्त
सर्विलांस ऑफिसर यश अग्रवाल ने बताया कि सीएचसी आलमचंद 50 बेड युक्त यह अस्पताल है। सभी बेड पर ऑक्सीजन कन्संट्रेटर 5 व 10 लीटर तक उपलब्ध हैं। आपातकाल परिस्थितियों से निपटने हेतु ऑक्सीजन सिलेन्डर की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही ऑक्सीजन सपोर्टेड आइसोलेशन बेड व कोविड केयर के लिए स्टाफ, उपकरण, दवाइयाँ, सपोर्ट सर्विसेस, टेली कन्सल्टेशन की सुविधाएं यहाँ उपलब्ध हैं। इसके साथ दो एचडीयू के बेड भी वाईपैप मशीन के साथ क्रियाशील हैं।
*प्रयागराज भी जाएंगे सैंपल, आरटीपीसीआर की रिपोर्ट अब कौशांबी में उपलब्ध होगी*
*कौशाम्बी* राज्य नोडल अधिकारी ने अलामचंद अस्पताल में स्थापित कोविड आरटीपीसीआर की बीएसएल-2 लैब का निरीक्षण किया। इस बीएसएल-2 लैब की गुणवत्ता को परख कर आईसीएमआर ने लैब को मंजूरी दे दी है। एक सप्ताह बाद से यहाँ टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी। अब कोविड आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल प्रयागराज के जिला अस्पताल स्वरूपरानी भी जाएंगे। इससे जनपद वासियों को बहुत सहूलियत मिलेगी।
*आलमचंद अस्पताल को जनरेटर का इंतजार*
*कौशाम्बी* आलमचंद अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों को चलाने के लिए बिजली या जनरेटर की जरूरत पड़ती है। यह उपकरण बिजली के कट जाने पर इनवर्टर से नहीं चल सकते। ऐसे में बिजली की पूर्ति तो है पर आपातकाल समय में इन उपकरणों को चलाने के लिए जनरेटर की कोई व्यवस्था अस्पताल में अभी तक नहीं है। इसके लिए जनरेटर की मांग हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शासन को पत्र के माध्यम से प्रेसित किया है। इसके साथ ही आज मोकड्रिल में राज्य स्तर के नोडल अधिकारी ने अस्पताल परिसर में जनरेटर की उपलब्धता न होने पर उसकी रिपोर्ट शासन को देंगे।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938*
[17/12, 9:30 PM] +91 99191 96696: *डेंगू बुखार होने पर चिकित्सक के परामर्श के बिना दवा खाना है खतरनाक – डीएमओ*
*डेंगू में एंटीबायोटिक दवा खाने से प्लेटलेट्स तेज़ी से होती है कम, बढ़ जाता है खतरा*
*कौशाम्बी* मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यदि हल्की फुल्की स्वास्थ्य समस्या में आकस्मिक स्थित में आप अपनी मर्जी या मेडिकल स्टोर की सलाह पर दवा खाकर ठीक हो रहे हैं तो यह आवश्यक नहीं कि इसको आप सदैव अपनाने लगिए डेंगू जैसी बीमारी में यह आदत आपके लिए घातक हो सकती हैं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के.सी राय ने बताया कि किसी भी बीमारी की दवा बिना चिकित्सक के परामर्श के प्रयोग में नहीं लेनी चाहिए। डेंगू हो या कोई अन्य बीमारी अपने मन से दवा का प्रयोग मरीज के स्वास्थ के लिए कभी कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है। डेंगू की जांच के लिए एलाइजा विधि से जाँच में डेंगू की पुष्टि होने पर ही मरीज़ को डेंगू से पीड़ित माना जा सकता है।
जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा ने बताया कि वैसे तो आम बुखार का मौसमी बुखार होने पर एंटीबायोटिक दवाएँ दी जाती हैं लेकिन डेंगू का बुखार होने पर चिकित्सक कभी एंटीबायोटिक दवाएँ नहीं देते हैं। जब व्यक्ति बुखार से पीड़ित होता है तो उसके शरीर में कमजोरी आती है और खून में प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। ऐसे में एंटीबायोटिक या दर्द की दवाओं से शरीर में प्लेटलेट्स और कम हो जाते हैं जो कि मरीज़ को और ज्यादा ख़राब स्थिति में पहुंचा सकता है इसलिए बुखार होने पर केवल पैरासिटामाल ही लें और अगर 2-3 दिन में बुखार नहीं जाता है तो चिकित्सक को दिखाएँ, जाँच कराएँ और जाँच के बाद चिकित्सक के अनुसार दवाओं का सेवन करें।
*गर्भवती, बच्चों का रखें खास ख्याल*
*कौशाम्बी* गर्भवती व बच्चे इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। यदि गर्भवती या बच्चों को डेंगू या अन्य संक्रामक रोग होते हैं तो उनको एक स्वस्थ व्यक्ति की अपेक्षा बहुत ही ज्यादा खतरा होता है। इसलिए इन्हें खास तौर पर विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह के बाद ही कोई दवा दें।
*डेंगू मरीज के लक्षण पहचाने*
*कौशाम्बी* ठण्ड लगने के साथ अचानक तेज बुखार आना, मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द होना, आंख के पिछले भाग में दर्द होना, बहुत कमजोरी लगना, भूख कम लगना, गले में दर्द होना, शरीर पर लाल चकत्ते आना आदि डेंगू के लक्षण में शामिल है
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938*
[17/12, 9:30 PM] +91 99191 96696: *कृष्ण और रुक्मणी के विवाह को देखने उमड़े भक्तगण*
*बैरमपुर कौशांबी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कोलुहआ कोरीपुर के बीच प्राचीन भैरो बाबा के मंदिर परिसर में भागवत कथा यज्ञ का आयोजन कथावाचक परमानंद जी महाराज द्वारा कई दिनों से किया जा रहा है भागवत कथा श्रवण के लिए इलाके के तमाम गांव के महिला-पुरुष उपस्थित हो रहे हैं भागवत कथा के आयोजन में शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी के विवाह का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है जहां बड़े ही मनमोहक तरीके से भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी का विवाह कथावाचक द्वारा कराया गया है इस प्रसंग को देखने के लिए इलाके के कई गांव के महिला पुरुष भक्त गण उपस्थित हुए रुक्मणी कृष्ण के विवाह पर कथावाचक ने विस्तार से चर्चा करते हुए भागवत कथा प्रसंग को आगे बढ़ाया है भागवत कथा के आयोजन के बाद यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित है कार्यक्रम के आयोजक साधु प्रसाद सिंह उनके परिजन और रिश्तेदार इस कार्यक्रम में सहयोग कर रहे हैं भागवत कथा के आयोजन में सुखराज तिवारी धर्म सिंह शालिग्राम मिश्रा राजेश तिवारी दीपू मिश्रा हुकुम सिंह सहित तमाम महिला पुरुष भक्त प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं
*नेता तिवारी पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र बैरमपुर जनपद कौशांबी*
[17/12, 9:30 PM] +91 99191 96696: *क्वालटी इंस्पेक्टर की सांठगांठ से घटिया क्वालिटी के चावल का एफसीआई गोदाम में हो रहा भंडारण*
*एफसीआई गोदाम में राइस मिल मालिकों का क्यों लगता है पूरे दिन जमावड़ा*
*शासन स्तर से भारतीय खाद्य निगम ओसा के गोदाम में भंडारण किए गए चावल के क्वालिटी की जांच कराई गई तो बड़े कारनामे उजागर होंगे*
*कौशाम्बी* भारतीय खाद्य निगम ओसा मंडी में स्थिति गोदाम में राइस मिल मालिक और उनके प्रतिनिधियों का पूरे दिन जमावड़ा लगा रहता है आखिर राइस मिल मालिक और उनके प्रतिनिधि भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में पूरे दिन क्या करते हैं यह जन-जन की जुबान में है सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले सरकारी धान की कुटाई करने की जिम्मेदारी मिल मालिकों की है लेकिन धान की कुटाई कर चावल तैयार करने के बाद यह सरकारी चावल गोदाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी धान खरीद केंद्र प्रभारियों की है लेकिन केंद्र प्रभारी तो भारतीय खाद्य निगम के गोदाम तक नहीं जाते हैं बल्कि उसके बजाय धान मिल मालिक भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर जमावडा लगाते हैं सूत्रों की माने तो सरकारी धान से चावल बनाने के बाद घटिया क्वालिटी के चावल भारतीय खाद्य निगम ओसा के गोदाम तक पहुंचाए जाते हैं खटिया चावल को लेने से धान खरीद केंद्र प्रभारियों ने साफ शब्दों में इंकार कर दिया है जिससे घटिया चावल की डिलीवरी भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में एफसीआई के क्वालिटी निरीक्षकों कर्मचारियों की सांठगांठ से करने की जिम्मेदारी धान मिल मालिकों ने ले ली है और एफसीआई के गोदाम में मौजूद क्वालिटी इंस्पेक्टर की सांठगांठ से घटिया क्वालिटी के चावल का भंडारण एफसीआई गोदाम में बेखौफ तरीके से प्रतिदिन हो रहा है भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक प्रयागराज एफसीआई गोदाम ओसा के कर्मचारियों क्वालटी निरीक्षकों के कारनामे से अभी तक अनभिज्ञ बने हुए हैं जिससे एफसीआई गोदाम में तैनात कर्मचारियों और क्वालिटी निरीक्षकों के हौसले बुलंद हैं सूत्रों की माने तो चावल की क्वालिटी में हेराफेरी कर भारतीय खाद्य निगम के ओसा स्थित भंडारण गृह के गोदाम में करोड़ों की वसूली बेखौफ तरीके से होती है यदि शासन स्तर से भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में भंडारण किए गए चावल की क्वालिटी की जांच कराई गई तो बड़े कारनामे उजागर होंगे लेकिन क्या भारतीय खाद्य निगम के कारनामों के जांच हो पाएगी योगी सरकार की आस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है बताते चलें कि भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से ही चावल को पीडीएस गोदाम में भेजा जाता है यहां से चावल को कोटेदारों के माध्यम से गरीब जनता को दिया जाता है और आने वाले दिनों में गरीब जनता को घटिया क्वालिटी का चावल स्वीकार करने को विवश होना पड़ेगा
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938*

More Stories
लखनऊ १८ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी26* पूर्णिया के तालाब को मिल रहा नया रूप, डीएम ने किया निरीक्षण
● दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को अंतरिम जमानत देते हुए अंतरिम राहत प्रदान की है