कौशाम्बी16मार्च24*मनरेगा योजना के भुगतान की समस्या को लेकर ग्राम प्रधानों ने भरी हूंकार, जिला जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
*भुक्तान नही तो कार्य और लोकसभा चुनाव का करेगे बहिष्कार, कई महीनो से मनरेगा मजदूरों और स्वच्छ भारत मिशन और अन्य कार्यों का भुक्तान न होने से ग्राम प्रधान परेशान*
*कौशाम्बी।* मनरेगा योजना की मजदूरी का समय से भुक्तान न होने से जिले के समस्त ग्राम प्रधान परेशान हैं जिसको लेकर बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्यायों का ज्ञापन शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंपा। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी और अन्य कार्यों का भुक्तान समय से न होने से ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जताई और सैकड़ों की संख्या में ग्राम प्रधानों का एक जत्था ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी के अगुआई में जिलाधिकारी कौशाम्बी को इन समस्याओं का ज्ञापन सौंपा और दो टूक शब्दों में एकराय होकर ग्राम प्रधानों ने कहा कि यदि समस्या का निराकरण जल्द नही किया गया तो इसके लिए बड़े आन्दोलन का सहारा लिया जाएगा।
बता दें कि विगत कई महीनो से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी और पंचायत मित्रो का वेतन, मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों का भुक्तान न होने के कारण मजदूर नाराज हैं और ग्राम प्रधान इस समस्या से परेशान हैं, यही कारण है कि ग्राम प्रधान संघ अपने समस्त ग्राम प्रधानों के साथ नाराजगी प्रकट करने हेतु एकत्रित हुए और अपनी समस्याओ का ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा है।
जनपद के सभी ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष एवं समस्त विकास खंड के ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अपने वरिष्ठ व मुखिया दीप नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया समस्याओ से अवगत कराया और मांग किए की जल्द से जल्द समस्या के निराकरण कराए जाने की इच्छा जाहिर किया।
जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन को स्वीकार करते हुए ग्राम प्रधानों को उनकी समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया कि सरकार तक आप लोगो की समस्याओ को मेरे द्वारा बताया जाएगा।इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी, चायल विकास खंड ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मैदान सिंह पटेल, रैया देह माफी के वरिष्ठ ग्राम प्रधान मिठाई लाल, मोहम्मदपुर के ग्राम प्रधान मो० अकीब, नेवादा ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अमित सिंह, फरीदपुर के ग्राम प्रधान जगत बहादुर, सिंहपुर के ग्राम प्रधान सुनील कुमार, ग्राम प्रधान अखिलेश यादव, राकेश कुमार, कुबेर केसरवानी, द्वारिका प्रसाद, श्री पाल, विवेकानंद तिवारी, अब्दुल मुस्तफा, अरुण कुमार सरोज, सर्वजीत सिंह, शनि सोनकर आदि कौशाम्बी जनपद के अलग अलग विकास खंड से बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 मई 26 जलालगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.36 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 3 मई 26 दिल्ली में गूंजी पूर्णिया की मांग: विधायक खेमका ने रेल मंत्री से मांगी राजधानी और वंदे भारत
जोधपुर3मई26*पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का जन्मदिन अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा एवं माली सेना के नेतृत्व में मनाया गया।