कौशाम्बी16जून26*लिंक रोड से सड़क की ऊंचाई अधिक बनाए जाने से नगर वासियों में आक्रोश*
*भरवारी कौशांबी* नगर पालिका परिषद भरवारी के मेहता रोड में बनी हुई सड़क की मरम्मती करण किए जाने पर सड़क की ऊंचाई ज्यादा हो जाने से लिंक रोड की सड़क नीचे हो जाने पर आए दिन स्कूटी सवार लड़कियां दुर्घटना का शिकार होगी एवं कार की बॉडी सड़क पर लड़ जाती है जिसके चलते कार सवार का नुकसान हो रहा है वहीं लड़कियों द्वारा एवं छोटे बच्चों द्वारा साइकिल या स्कूटी लिंक रोड से सड़क के ऊपर चढ़ाते समय गिर जाती है और उनके घायल हो जाने की वजह से लोगो ने ठेकेदार से शिकायत कर इसे जहां जहां लिंक रोड है उससे जोड़ देने या थोड़ा ढाल बना देने की बात कही जिससे वाहन आसानी से चढ़ उतर सके लेकिन ठेकेदार ने जनता की समस्या नहीं सुनी है ठेकेदार द्वारा सड़क बनाए जाने को लेकर जहां खुशी है lवही दूसरी तरफ लिंक रोड की सड़क से ऊंची सड़क करने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है lअपने चहेते के यहां सड़क को लिंक रोड तक मिला दिया। पक्षपात पूर्ण कार्यवाही से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं
इस पर उक्त ठेकेदार द्वारा कहा गया कि इसके लिए जिलाधिकारी से पास करा दीजिए मै बनवा दूंगा l
जबकि ठेकेदार द्वारा अपने चहेते के यहां बिना किसी के परमिशन के उनकी यहां सड़क में ढाल बना दिया गया है lठेकेदार द्वार बनाई गई सड़क की स्वयं जिलाधिकारी द्वारा जांच किए जाने और दोषी ठेकेदार पर लोगों ने कार्यवाही की मांग की है l

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*