कौशाम्बी16जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की प्रमुख खबरें
[16/07, 9:14 pm] +91 98391 01290: *कुल्हाड़ी से प्रहार कर अधेड़ की हत्या*
*कौशाम्बी* जनपद मुख्यालय मंझनपुर कोतवाली अंतर्गत भेलखा में नलकूप में सो रहें एक व्यक्ति पर आधी रात को कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए हैं मामले की जानकारी लोगों को सुबह लगी है उस समय अधेड़ गंभीर अवस्था में था लेकिन जब तक उसे परिवार के लोग अस्पताल ले गए उसकी मौत हो गई है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है हत्या की घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ो लोग कोतवाली पहुंच गए हैं
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली के भेलखा निवासी प्रेमचंद उम्र लगभग 55 वर्ष मंगलवार की रात्रि में नलकूप में सोने गए थे आधी रात कौ उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला हुआ है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और नलकूप में करहाते पड़े रहे सुबह जब खेतों की सिंचाई करने के लिए गांव के लोग नलकूप से पानी लेने लोग गए तो उन्हें घायल अवस्था में देखा है मामले की सूचना परिवार के साथ-साथ पुलिस को दी गई है सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और अधेड़ की मौत हो गई है जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है और मौत के बाद परिवार के लोग शव को लेकर मंझनपुर कोतवाली पहुंच गए हैं अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है खबर लिखे जाने तक हत्या का कारण का पता नहीं चल सका है
[16/07, 9:15 pm] +91 96486 24949: *गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गुलाब केवट गिरफ्तार*
*पश्चिम शरीरा पुलिस की कार्रवाई* ।
*महेवाघाट कौशांबी* थाना पश्चिम शरीरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब पुत्र मेवालाल केवट, निवासी ग्राम पभोषा, थाना पश्चिम शरीरा के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। थाना अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। थाना अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
[16/07, 9:15 pm] +91 96486 24949: *गैंगस्टर एक्ट में वांछित कुख्यात अपराधी पवन निषाद को महेवाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*महेवाघाट कौशांबी* ।महेवाघाट थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित और कई संगीन अपराधों में लिप्त कुख्यात अपराधी पवन निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने बुधवार को ढेरहा गांव के पास घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई, जिनकी सतर्कता और कुशल रणनीति के चलते यह सफलता हासिल हुई। पकड़ा गया अभियुक्त पवन निषाद उम्र 24 वर्ष पुत्र रामकृपाल, महेवाघाट क्षेत्र का निवासी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर एक दुष्कर्म पीड़िता की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या की थी। उसने यह भी माना कि अपराध को आर्थिक व भौतिक लाभ के उद्देश्य से अंजाम दिया गया था।गिरफ्तारी के समय पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक अंजाम दी। पुलिस ने बताया कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले में अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
[16/07, 9:18 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *गोली मारकर हत्या करने वाले बाल अपचारी 10 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित*
*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गांव में 26 जुलाई 2017 को इन्द्र कुमार की बाल अपचारी द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी है । इस सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 133/17 धारा 302/120बी भादवि व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिससे सम्बन्धित बाल अपचारी को 16.07.2025 को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद कौशाम्बी द्वारा अभियुक्त को बाल सम्प्रेषण गृह में बितायी गयी अवधि व 10 हजार रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया ।
[16/07, 9:19 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *थाना चरवा पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ़्तार*
*कौशांबी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चरवा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 48/10 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गोकुल प्रसाद पुत्र राम चन्द्र निवासी नीबी शाना थाना चरवा को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।
[16/07, 9:25 pm] +91 99562 82731: *17,18 एवं 19 जुलाई को मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन*
*कौशाम्बी* प्रबन्ध निदेशक,पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. के निर्देशानुसार दिनांक 17, 18 एवं 19 जुलाई,2025 को मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, विद्युत,चायल में आयोजित किया जायेगा।अधिशासी अभियन्ता विद्युत,चायल राम हरी ने देते हुए बताया कि शिविर सम्बन्धी जानकारी के लिए अधिशासी अभियन्ता,चायल : 9532247224 पर संपर्क कर सकते है। इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी,विद्युत चायल 9140375548 एवं उपखण्ड अधिकारी उपखण्ड-सरांय अकिल 9450963689 व उपखण्ड अधिकारी,उपखण्ड-चायल : 9450963688 पर भी संपर्क कर सकते है।अधिशासी अभियन्ता विद्युत,चायल ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य बिजली बिल से परेशान उपभोक्तओं को सही बिल उपलब्ध कराना है। शत-प्रतिशत शिकायतों का कैम्प स्थल पर 1912 में पंजीकरण कराकर समाधान किया जायेगा। मौके पर बिल संशोधन या अधिकतम 07 दिवस के अन्दर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैम्प का समय 10 बजे से 05 बजे तक है। शिविर में नये संयोजन,भार वृद्धि,खराब मीटर बदलने, बिल संशोधन,विधा परिवर्तन,बिजली चोरी-राजस्व निर्धारण एवं बिल जमा आदि कार्य किया जायेगा।अधिशासी अभियंता विद्युत,चायल ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि समस्त उपभोक्ता शिविर/कार्यालय में पहुंचकर विद्युत बिल सम्बन्धी शिकायतों का समाधान कराकर शिविर को सफल बनायें।
[16/07, 9:34 pm] +91 99191 96696: *जनपद कौशाम्बी की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने के लिए समय-सारिणी जारी*
*कौशांबी।* राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ की अधिसूचना के अनुपालन में जनपद कौशाम्बी की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने के लिए समय-सारिणी निर्धारित की जाती है।
निर्धारित समय सारणी के अनुसार दिनांक 18 जुलाई,2025 से 13 अगस्त,2025 तक किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिंट करने की कार्यवाही एवं बी0एल0ओ0 तथा पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण। उपर्युक्त दोनों कार्यवाही पृथक्-पृथक् तथा समानान्तर चलेगी।दिनांक 14 अगस्त, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वक्षण एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करने की जाएंगी (01 जनवरी,2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जायेंगे)। ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 14 अगस्त,2025 से 22 सितम्बर,2025 तक तथा ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जाँच करने की अवधि 23 सितम्बर. 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक निर्धारित की गई है।
निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पाण्डुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अवधि 30 सितम्बर 2025 से 06 अक्टूबर, 2025 तक तथा ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करना (निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही 07 अक्टूबर, 2025 से 24 नवम्बर, 2025 तक एवं निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि के कार्य के लिए 25 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई हैं।अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 05 दिसम्बर 2025 किया जाएगा तथा आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण 06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक किया जाएगा।
दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करना (01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किये जायेंगे) 06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसम्बर, 2025 से 19 दिसम्बर, 2025 तक की जाएंगी दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचिक रजिस्ट्रकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि 20 दिसम्बर, 2025 से 23 दिसम्बर, 2025 तक है।
दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही दिनांक 24 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक तथा पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियां कराने आदि कार्य 09 जनवरी, 2026 से 14 जनवरी, 2026 तक किया जाएगा।निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी,2026 की किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ायी जाएगी।
[16/07, 9:34 pm] +91 99191 96696: *असंतुष्ट फीडबैक संदर्भ वाले 20 अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर आई.जी.आर.एस. संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का अनुश्रवण कराये जाने के उद्देश से कलेक्ट्रेट परिसर में आई.जी.आर.एस सेल का गठन किया गया। आई.जी.आर.एस सेल द्वारा दिनांक 01 जुलाई,2025 से 15 जुलाई,2025 के मध्य कुल निस्तारित संदर्भों के विषय में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त किये गये। जिसमे से 38 शिकायतकर्ताओं द्वारा असंतुष्ट फीडबैक दिया गया। उप जिलाधिकारी सिराथू के 07, उप जिलाधिकारी चायल के 02, जिला पंचायत राज अधिकारी के 01, खण्ड विकास अधिकारी मूरतगंज के 01, खण्ड विकास अधिकारी सरसवा के 01, खण्ड विकास अधिकारी सिराथू के 01, खण्ड विकास अधिकारी कड़ा के 02, अधिशासी अधिकारी मंझनपुर के 04, अधिशासी अधिकारी करारी के 01, अधिशासी अधिकारी अझुवा के 01, अधिशासी अधिकारी चरवा के 02, अधिशासी अधिकारी सरॉय अकिल के 02, अधिशासी अधिकारी भरवारी के 05, अधिशासी अधिकारी पूरब-पश्चिम शरीरा के 01, क्षेत्राधिकारी चायल के 01, थानाध्यक्ष मंझनपुर के 01, थानाध्यक्ष कड़ा के 01, थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा के 01, थानाध्यक्ष सैनी के 01, थानाध्यक्ष कोखराज के 01, चकबंदी अधिकारी चायल के 01, में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ।यह जानकारी प्रभारी अधिकारी आई.जी.आर.एस ने देते हुए बताया कि असंतुष्ट फीडबैक संदर्भ वाले संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इन अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई है कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होती है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
[16/07, 9:34 pm] +91 99191 96696: *यूरिया को उचित दर से अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत दूरभाष नम्बर 7839882350 पर करें किसान*
*कौशांबी।* उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में किसान कल्याण केन्द्र, मंझनपुर में किसान दिवस का आयोजन किया गया किसान दिवस में कृषि वैज्ञानिक डॉ0 अजय कुमार ने दानेदार यूरिया व डी.ए.पी. का उपयोग कम करके, नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी. के प्रयोग को बढावा देने के लिए कृषकों से अपील की। कृषक भानू प्रताप उपाध्याय निवासी-पूरब सरावा ने अवगत कराया कि सरसवां-कुम्हियावां माइनर में पानी अभी तक छोड़ा नहीं गया है, शीघ्र छोड़ा जाय, जिससे धान की रोपाई का कार्य सुचारू रूप से हो सके। कृषक श्री सुरेशचन्द्र ने बताया कि ग्रामसभा में बोरिंग कराने के लिए पोर्टल पर गाँव प्रदर्शित नहीं हो रहा है, जिस पर लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बताय कि ग्रामसभा, नगर पंचायत में होने के कारण प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इफ्को प्रतिनिधि अंकित कुमार ने कृषकों को नैनो यूरिया तथा नैनो डी.ए.पी. की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक ने कृषकों से कहा कि यूरिया को उचित दर से अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत मोबाइल-7839882350 पर की जा सकती है।
[16/07, 9:34 pm] +91 72030 25344: *सामान लेने आए बाइक सवार दो युवकों पर महिला से रेप का आरोप*
*भाग रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर पलटी,एक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा,एक फरार*
*मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्यवाही में जुटी*
*कड़ा-* सैनी कोतवाली के एक गांव में दुकान में सामान लेने आए दो युवक दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला के साथ गैंगरेप कर भाग रहे बाइक सवार युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई,घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवकों कों पकड़ने का प्रयास किया लेकिन एक युवक मौके से फरार हो गया जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव के एक व्यक्ति ने सैनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह हाईवे किनारे स्थित घर में दुकान रखे है । बुधवार की सुबह वह एक अंतिम संस्कार में गया था , घर में पत्नी अकेली थी , पीड़ित का आरोप है कि लगभग 11 बजे बाइक सवार दो युवक आए और पत्नी से कुछ सामान मांगा जब पत्नी अंदर समान लेने गई तो दोनों युवक दिन दहाड़े घर में घुसकर जबरन गैंगरेप कर भाग रहे थे , इस दौरान बाइक सवार युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई,घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवकों कों पकड़ने का प्रयास किया लेकिन एक युवक मौके से फरार हो गया जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ में जुटी हुई है।
*क्या कहते है एडिशनल एसपी*
इस विषय में एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सैनी कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में हाईवे किनारे स्थित एक दुकान से बाइक सवार दो युवक गुटखा लेने के बहाने घर में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म कर भागने लगे इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया वही एक युवक मौके से फरार हो गया, महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है । पीड़ित की तहरीर मामला दर्ज कर ,आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
[16/07, 10:14 pm] +91 99194 75893: *चायल कार्यालय में मनाया गया प्रमोद तिवारी का जन्मदिन*
*कौशांबी* राज्य सभा में उप नेता सदन राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन कांग्रेस के कैंप कार्यालय चायल में जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय के निर्देशा अनुसार बुधवार को ज़िला उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी के नेतृत्व में नगर पंचायत चायल के कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया|प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने केक काटा और उनके लंबे आयु की कामना की इस मौके पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम में जिला महासचिव नूरूत जमा, जिला सचिव समर कोईलहा, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया मो मसरूर (शाहरुख), नगर पंचायत सचिव यूसुफ जमा, मोअज्जम, प्रियांशु, रोहित यादव, सुनील पटेल, सैफ परवेज़, अजय कुमार मोहसिन, राकेश पटेल आदि लोग उपस्थित रहे|
[16/07, 10:21 pm] +91 98391 01290: *जिलाधिकारी ने की जिला पोषण समिति की बैठक*
*सी.डी.पी.ओ. सरसवां को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश सभी सीडीपीओ का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की।बैठक में जिलाधिकारी ने लाभार्थियों की फेस कैप्चरिंग की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड सरसवा में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर सी.डी.पी.ओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश देते हुए सभी सी.डी.पी.ओ को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा के दौरान कहा अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास किया जाय। उन्होंने विभागीय योजनाओं में प्रगति न लाने/कार्य में लापरवाही बरतने पर सभी सीडीपीओ का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीडीपीओ को विभागीय योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
[16/07, 10:26 pm] +91 98391 01290: *जिलाधिकारी ने पी.एम. सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उदयन सभागार में पी.एम. सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने पी.एम. सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर सभी अधिशासी अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अभियंता विद्युत को कार्ययोजना बनाकर कार्य करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने निजी भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों व वी.एच.एस.एन.डी. सत्र को सरकारी विद्यालयों,सामुदायिक भवन व पंचायत भवनों में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए हैं जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 50 से कम नामांकित बच्चों वालों परिषदीय विद्यालयों का पेयरिंग का कार्य किया जा रहा है, ताकि बच्चों को और अच्छे माहौल में गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सकें। पेयरिंग के बाद उस विद्यालय में बाल वाटिका संचालित किया जाना है। उन्होंने सीडीपीओ एवं खण्ड शिक्षाधिकारी को संयुक्त रूप भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ, खण्ड शिक्षाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि संयुक्त रूप से कार्य करते आगामी 03 दिवस में निजी भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी परिषदीय विद्यालयों में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी खण्ड शिक्षाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करते आगामी 03 दिवस में निजी भवनों में संचालित वी.एच.एस.एन.डी. सत्र को परिषदीय विद्यालयों,सामुदायिक भवन व पंचायत भवनों में शिफ्ट करने की कार्यवाही पूर्ण कर लिया जाय,ताकि सरकारी भवनों का उपयोग कर आमजन को शासन की अनुमन्य सुविधाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*