कौशाम्बी16जनवरी24*आजादी के सात दशक बाद भी फरीदपुर सुलेम के नहीं सुधार सके मार्ग*
*सैय्यद सरावा कौशाम्बी* चायल तहसील क्षेत्र के फरीदपुर सुलेम में आजादी के सात दशक बाद भी सड़के नहीं ठीक हो सकी हैं साफ सफाई की व्यवस्था चौपट है गांव में विकास योजनाएं अभिलेखों में संचालित हो रही है सरकारी योजनाओं के पारदर्शी तरीके से संचालन न होने के चलते ग्रामीणों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है
वर्तमान ग्राम प्रधान के कार्यकाल को लगभग 3 वर्ष हो चुके हैं लेकिन वर्तमान ग्राम प्रधान भी गांव की सड़क और गली की खराब व्यवस्था को सुधार नहीं कर सके हैं लोगो का कहना है कि ग्रामीणो से किया वादा वह पूरा नही कर पा रहे है पूरे गाँव के गली में रास्ते मे आने-जाने में ग्रामीणों को बड़ी परेशानी हो रही है
गौर तलब है कि श्रीराम साहू धर से ग्राम पंचायत सचिवालय तक खड़जा आज भी लगा है उस पर इंटर लॉकिंग तक नही लग पाया गांव के लोगों का कहना है कि न ही कोई अन्य विकासशील काम हुआ और सफाई कर्मचारी को अपने नियंत्रण मे रहकर काम करा रहे है गांव मार्ग अवरुद्ध है और नाली की सफाई भी नही हो रही है खण्ड विकास अधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए जिस पर ध्यान न देकर अपने काम में वह व्यस्त है गांव के सुनील कुमार ,कमलेश कुमार साहू, कैलाश साहू, शानू साहू रामबाबू, रवि, लल्लू, शीतला प्रसाद, आशा देवी का कहना कि किसी प्रकार की योजनाओ का संचालन सरकार कर रही है जिससे गांव का विकास नहीं हो रहा है फरीदपुर सुलेम के ग्राम वासियो को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ का आजादी के सात दशक बाद भी लाभ प्राप्त नही हुआ है जिससे ग्रामीणों में ग्राम प्रधान के कार्यों से आक्रोश दिखाई पड़ रहा है।

More Stories
केदारनाथ २२ अप्रैल २६*हिमालय की शांत, विराट और पवित्र गोद में स्थित आदियोगी शिव के दिव्य धाम श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले
नई दिल्ली २२ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
कानपुर नगर २२ अप्रैल २६* शिववराजपुर के दहेलिया गांव में महिला की संदिग्ध मौत, थाना प्रभारी मौके पर*